फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sonbhadra tops in Farmer Registry, Mirzapur at second position

Mirzapur News: फार्मर रजिस्ट्री में सोनभद्र अव्वल, मिर्जापुर दूसरे पायदान पर

Tue, 21 Jan 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sonbhadra tops in Farmer Registry, Mirzapur at second position
मिर्जापुर। फार्मर रजिस्ट्री में विंध्याचल मंडल में सोनभद्र आगे और मिर्जापुर दूसरे नंबर पर है। वहीं, भदोही सबसे निचले पांयदान पर है। तीनों जिलों में 847819 किसान हैं। इनमें से अभी तक सिर्फ 239807 किसानों ने पंजीकरण कराया है। सोमवार को समीक्षा बैठक में संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय ने सभी उप कृषि निदेशकों को फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विंध्याचल मंडल की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मिर्जापुर में किसानों की संख्या 382792 है। इनमें से 114930 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जो लक्ष्य का 30.02 फीसदी है। वहीं, सोनभद्र में 218128 किसान हैं लेकिन अभी तक 68711 ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है, जो लक्ष्य का 31.50 प्रतिशत है। इसी तरह भदोही मेें 246899 किसानों में से अभी तक 56166 ने पंजीकरण कराया है। यह लक्ष्य का मात्र 22.75 फीसदी है।
विज्ञापन

सभी जिलों के तहसीलवार आंकड़ों पर गौर करें तो मिर्जापुर तहसील में 153175 किसानों में से 46057 और चुनार में 119082 किसानों में से 36870 ने रजिस्ट्री कराई है। इसी तरह लालगंज तहसील में 84097 किसानों में से 18147 और मड़िहान तहसील में 46438 किसानों में से 13856 ने ही पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र जिले की दुद्धी तहसील में 62957 किसानों में 18069, घोरावल में 42824 किसानों में 13494 ने पंजीकरण कराया है। इसी तरह ओबरा तहसील में 33951 किसानों में से 12141 और राबर्ट्सगंज में 78396 किसानों में से 25016 ने ही फार्मर ही रजिस्ट्री कराई है।

भदोही जिले की औराई तहसील में 64256 किसानों में से 17256, भदोही में 81490 किसानों में से 17696 और ज्ञानपुर तहसील में 101153 किसानों में से 21214 की ही फार्मर रजिस्ट्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed