फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Solar plant will be in prison

जेल में लगेगा सोलर प्लांट

Sun, 01 Jan 2017 12:05 AM IST
प्रशांत यादव 
प्रशांत यादव  Updated Sun, 01 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Solar plant will be in prison
jail shimla

विज्ञापन
कारागारों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश की सात जिले के जेलों में सोलर एनर्जी आधारित पावर बैकअप की प्लांट लगाया जाएगा, जिससे ताकि बिजली कटने पर भी मोबाइल जैमर बंद न हों। अपराधी जेलों से अपने गैंग को नहीं चला सकें। 

जेलों से अपना सामाज्य चलाने वाले माफियाओं की नकेल कसने के लिए शासन ने जैमर लगाने निर्देश दिया था। शासन के निर्देश में अधिकांश जेलों में जैमर लगा दिए गए लेकिन बिजली की समस्या के चलते जैमरों का संचालन करने में परेशानी आनी लगे। बिजली न रहने पर जैमर बंद हो जाते थे।
विज्ञापन


जिससे  जेलों में बंद माफिया अपने गैंग को फिर से संचालित करने के लिए सक्रिय हो जाते थे। इसकी शिकायत मिलने पर शासन ने जेलों में लगे जैमरों को सफल संचालन करने के लिए प्रदेश के सात जिलों मुजफ्फर नगर, आगरा, वाराणसी, मिर्जापुर, सुल्तानपुर, मेरठ तथा गौतमबुद्ध नगर के जिला कारागारों में सोलर उर्जा प्लांट लगाने का निर्देश दिया। प्लांट लगाने के लिए तीन करोड़ 51 लाख रुपया भी जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिर्जापुर के जिला कारागार में 46 लाख 80 हजार रुपये की लागत से 20 किलोवाट का प्लांट लगाया जाएगा। मुजफ्फरनगर में 35 लाख 10 हजार से 15 किलोवाट का, आगरा में 35 लाख 10 हजार रुपये से 15 किलोवाट, वाराणसी में  35 लाख 10 हजार ुरुपये 15 किलोवाट, सुल्तानपुर में 58 लाख 50 हजार रुपये से 22 किलोवाट, मेरठ में 93 लाख 60 हजार रुपये से 40 किलोवाट, गौतमबुद्धनगर में एक करोड़ दस लाख 70 हजार रुपये की लागत  से 50 किलोवाट का प्लांट लगाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed