फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   So the act of negligence

लापरवाही की तो होगी कार्रवाई

Wed, 20 Jan 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 20 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
So the act of negligence
जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह क ी अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 72 प्रार्थना पत्र आये और मौके पर ही पांच का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


तहसील दिवस पर अधिकतर अतिक्रमण, बिजली, हैंडपंप रिबोर कराने, सूखा राहत चेक और वृद्धा पेंशन के मामले आए। एक हैंपपंप के रिबोर के मामले मे जिलाधिकारी ने अवर अभियंता को फटकार लगाया।
विज्ञापन


साथ ही आदेश दिया कि दोबारा जांच करके सही आख्या दें। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार मड़िहान तहसील में एक और सदर तहसील में दस मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डीएम ने कहा कि तहसील दिवस थाना दिवस पर आने वाले मामलों के निस्तारण में लापरवा­ही क्षम्य नहीं होगी।

मंगलवार की भोर से ही मौसम के रिमझिम बारिश के बीच मंगलवार को तहसील क्षेत्र के दूरदराज के वादकारियो का प्रार्थना पत्र देने का सिलसिला लगा रहा है।

जिसे देख जिलाधिकारी ने पिछले तहसील दिवस के मामले का मोबाइल से बात करके वादकारियों से सच जाना।  विद्युत बिल अधिक आने की शिकायत भी तहसील दिवस का मुद्दा बना रहा है।

पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने कहा कि मामलों के निस्तारण के  मौके पर पुलिस बल का सहयोग मिलता रहेगा। उपरौध अधिवक्ता समिति के सदस्यो ने लालगंज में चकबंदी विभाग के सीओ की नियुक्ति की मांग किया।

बरबसा गहरवार के वादकारी त्रिवेणी प्रसाद को उपजिलाधिकारी दिवाकर सिह ने वरासत दर्ज कराकर खतौनी दिया।

इस अवसर पर सीएमओ, तहसीलदार विनोद सिंह, नायब तहसीलदार अजय पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक देवी सहाय तिवारी, पुलिस क्षेेत्राधिकारी आनंद कुमार, खंड विकास अधिकारी विजय जायसवाल, एनआरएलएम सुशील त्रिपाठी, वन क्षेत्राधिकारी पीसी सिंह, एबीएसए किरन बाला सिंह आदि मौजूद रहे।

 सदर तहसील में एसडीम रविरंजन की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस पर 119 मामले आए। जिनमें से दस मामलों का  निस्तारण हुआ ।

इस अवसर पर बीडीओ भावना यादव आदि मौजूद रहे। वहीं मड़िहान संवाददता के अनुसार मड़िहान तहसील में एसडीएम जैनेद्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस पर लोगों की समस्याओं को सुना गया। 


इस दौरान तहसीलदार मृत्युंजय सिंह, सीओ संजय चौधरी, सीडीपीओ सुशील पांडेय, एडीओ पंचायत विनोद कुमार मौजूद रहे।

चुनार संवाददाता के अनुसार चुनार तहसील में एडीएम विजय बहादुर की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।  इस दौरान एसडीएम अवधेश मिश्रा, बीडीओ राजेंद्र प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed