फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   snatched by attacking the liquor shop owner

शराब के दुकान मालिक पर हमला कर छिनैती

Tue, 10 Aug 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
snatched by attacking the liquor shop owner
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोड़सर पांडेय मोड़ हिंछलाल यादव इंटर कालेज के पास तीन बदमाशों ने सोमवार की रात को दुकान बंद कर जा रहे देशी शराब दुकान के मालिक और सेल्समैन पर हमला कर 32 हजार रुपये छिनकर फरार हो गए। एक पखवारा पूर्व भी शराब के दूसरे सेल्समैन से छिनैती हुई थी। उस मामले में भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस मामले में कार्रवाई के बजाए मामले को दबाने में लगी है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सिंधुरिया गांव निवासी अनिल सिंह का खम्हरिया कला में देशी शराब की दुकान है। दुकान पर लक्ष्मी नरायण सेल्समैन है। सोमवार की रात को दोनों लोग दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। सड़क खराब होने के कारण बाइक धीमी गति से ले जा रहे थे कि गोड़सर पांडेय मोड़ हिंछलाल यादव इंटर कालेज के पासआम के पेड़ के ओट में छिपे बदमाशों ने लाठी से अनिल सिंह पर प्रहार कर दिया। अनिल सिंह बाईक लेकर गिर गए। तीन बदमाशों ने अनिल को लाठियों से पीटा, फिर दोनों की आंख में मिर्च का पावडर डालकर सेल्समैन और दुकानदार को घायल कर पैसो से भरा बैग लेकर भाग गए। बैग में 32 हजार रुपये था। इससे पहले भी 14 जुलाई को गैपुरा चौकी क्षेत्र के विजयपुर भारतगंज मार्ग पर कर्णावती नदी पुल के पास विजयपुर के देशी शराब व बीयर के सेल्समैन को लाठी से पीटकर आंख में मिर्च का पाउडर डालकर 45 हजार की छिनैती की गई थी। वैशपुर गांव निवासी विश्वनाथ पाल व बबलू पाल दोनों सेल्समैन दुकान बंद कर घर रहे थे कि विजयपुर लालगंज मार्ग पर नदी पुल के पास लाठी-डंडे से पीट कर आंख में मिर्च का पावडर डाल कर 45 हजार रुपये छिन लिया था। सिंधुरिया गांव निवासी ठेकेदार अनिल सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed