फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sleeping youth dies due to fire

कच्चे मकान में आग लगने से सो रहे युवक की जलकर मौत

Sat, 27 Mar 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sleeping youth dies due to fire
जमालपुर। थाना क्षेत्र के युसुफपुर गांव में गुरुवार की देर रात कच्चे मकान में आग लगने से सो रहे युवक की जलकर मौत हो गई। किसी तरह ग्रामीणों ने आग को बुझा कर युवक को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। युवक मजदूरी कर जीवन यापन करता था। शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय राजेंद्र बियार पुत्र किशोर मजदूरी करता था। गुरुवार की रात को खाना खाकर अपने कच्चे मकान में दरवजा बंद कर सो गया। देर रात करीब ढाई बजे बिजली के शार्ट सर्किट से कच्चे मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। अंदर सो रहा राजेंद्र भी आग की चपेट में आ गया। आग की चपेट में आने पर उसने शोर मचाया। इस पर परिजनों की नींद खुली। दूसरे कमरे में सो रहे परिजन ग्रमीणों को इकट्ठा का आग को बुझाने में जुट गए। किसी तरह से आग पर काबू पाकर युवक को बाहर निकाला गया। परिजन युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सुबह छह बजे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने जल रहे कच्चे मकान की आग को बुझाया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पत्नी, माता और पिता का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। घटना के समय युवक की पत्नी सुजीला देवी अपने सात माह की बच्ची और सास के साथ दूसरे कमरे में सोई थी। आग से कमरे में रखा बेड, बिस्तर, रजाई, टीवी, कूलर, पंखा, उपला और अनाज जलकर राख हो गया। युवक अपने पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत से परिवार का सहारा छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed