फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Skeleton found in Siwan of Chhanwar, police engaged in investigation

Mirzapur News: छनवर के सिवान में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 19 Jun 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Skeleton found in Siwan of Chhanwar, police engaged in investigation
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव के सामने (रमपुरवा) छनवर में रविवार को सुबह एक खेत में कंकाल मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर शिनाख्त और जांच में जुटी है। पास में मिले सामान से आशंका जताई जा रही है कि कंकाल महिला का है। पुलिस फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने की बात कह रही है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब नौ बजे ग्रामीण भटेवरा गांव के सामने छनवर इलाके की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें खेत में एक कंकाल दिखाई दिया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान विकास कुमार को इसकी जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कंकाल मुख्य मार्ग से लगभग ढाई किमी दूर छनवर के सिवान में निर्जन स्थान रमपुरवा में कलना गहरवार के भाईलाल यादव के खेत में बैर के पेड़ के पास मिला। कंकाल पर गुलाबी कलर का समीज व काला रंग का लोवर व आसमानी रंग की ओढ़नी थी। पास में ही बीड़ी बनाते समय पत्ता काटने वाली कैंची, घड़ी साबुन, एक कंघी, एक माचिस, एक प्लास्टिक का जग पड़ा मिला। सूखी रोटी व लाई बिखरी मिली। चार नीम के दातून भी पड़े थे। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि कंकाल महिला का है। महिला कहीं जा रही थी। तेज गर्मी आदि से लगभग तीन चार दिन पूर्व मौत हुई होगी है। शव को कुत्ते अथवा अन्य जानवर खा लिए होंगे। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने बताया कि लगता है कि इधर जाते समय कोई रुका होगा और उसकी मौत हो गई। उम्र लगभग 50 वर्ष लग रही है। इसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। कंकाल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला रामनगर वाराणसी भेजा रहा है।
विज्ञापन

एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि कंकाल मिला है। आस-पास मिले सामान से कंकाल महिला का होने की आशंका जताई जा रही है, परंतु फोरेंसिक जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि कंकाल महिला का है अथवा पुरुष का है। गुमशुदगी की रिपोर्ट से जांच की जा रही है। ताकि शिनाख्त हो सके। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed