फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six special trains will be run for Mahakumbh

Mirzapur News: महाकुंभ के लिए चलाई जाएंगी छह विशेष ट्रेनें

Sun, 02 Feb 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Six special trains will be run for Mahakumbh
मिर्जापुर। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए छह स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। ये ट्रेनें विशाखापत्तनम-गोरखपुर, पुरी-टुंडला, आनंद विहार टर्मिनल–पटना, टुंडला-भुवनेश्वर और चर्लपल्ली-दानापुर के बीच चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

महाकुंभ-2025 के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए कुंभ मेला विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 08588/08587 विशाखापत्तनम-गोरखपुर-विशाखापत्तनम में 21 डिब्बे होंगे। गाड़ी संख्या 08588 विशाखापट्टनम-गोरखपुर चार फरवरी मंगलवार को चलेगी।
विज्ञापन

वहीं, गाड़ी संख्या 08587 गोरखपुर-विशाखापत्तनम सात फरवरी शुक्रवार को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08475/08476 पुरी-टुंडला-पुरी विशेष गाड़ी का संचालन दो फेरों में होगा। गाड़ी संख्या 08475 पुरी-टुंडला विशेष ट्रेन पांच फरवरी दिन बुधवार को संचालित होगी। दूसरा चक्कर 21 फरवरी दिन शुक्रवार को लगेगा। इसी प्रकार 08476 टुंडला-पुरी विशेष ट्रेन सात और 23 फरवरी को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी सं 08467/08468 भुवनेश्वर-टुंडला-भुवनेश्वर कुंभ विशेष गाड़ी का संचालन होगा। गाड़ी संख्या 08467 भुवनेश्वर -टूंडला 14 फरवरी शुक्रवार को चलेगी। वहीं, 08468 टुंडला-भुवनेश्वर 16 फरवरी रविवार को संचालित होगी। ट्रेन में कुल 21 डिब्बे होंगे। गाड़ी संख्या 04494/04493 आनंद विहार टर्मिनल–पटना–आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी का संचालन छह फरवरी से किया जाएगा। आनंद विहार टर्मिनल से छह फरवरी को तो पटना से सात फरवरी को यह विशेष ट्रेन चलेगी। विशेष ट्रेन में 21 डिब्बे होंगे।

गाड़ी संख्या 07077/07078 चर्लपल्ली-दानापुर–चर्लपल्ली दो फेरों में चलाई जाएगी। चलपल्ली से 18 व 22 फरवरी को तो दानापुर से 20 व 24 फरवरी को संचालित होगी। गाड़ी सं 07111/07112 बीदर-दानापुर-चर्लपल्ली विशेष ट्रेन 14 फरवरी को चलेगी। गाड़ी संख्या 07111 बीदर से 14 फरवरी को तो 07112 दानापुर से 16 फरवरी को संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed