फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six people returned from UK, four samples taken in Mirzapur

मिर्जापुर में यूके से लौटे छह लोग, चार का लिया गया सैंपल

Fri, 25 Dec 2020 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Six people returned from UK, four samples taken in Mirzapur
मिर्जापुर। यूके स्टेन को लेकर विश्व में फिर से कोरोना का नया नया स्वरूप बढ़ने लगा है। कोरोना का यूके स्टेन तेजी से बढ़ता है। इस कारण इसे और खतरनाक माना जा रहा है। जिले में में यूके से छह लोग लौटे हैं। इसमें एक को एक माह से अधिक समय बीत गया है। दूसरा वाराणसी में है और एक ही परिवार के चार लोग मझवां ब्लाक में हैं। जो हाल ही में लौटे हैं। बृहस्पतिवार को उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पिछले एक वर्ष से कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। एक वर्ष के बाद कई देशों में कोरोना के वैक्सीन लगाने को लेकर तैयारी चल रही है। इस बीच यूनाइटेड किंगडम में फैले कोरोना को लेकर फिर से समस्या शुरू हो गई है। कोरोना के यूके स्टेन तेजी से फैलता है। इस कारण लोगों में इसे लेकर डर है। इसे देखते हुए यूके से लौटने वाले फ्लाइट पर नजर रखी जा रही है। कोरोना के सर्विलांस अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मिर्जापुर में यूके से छह लोग लौटे हैं। इसमें एक पुरुष है। वह 26 नवंबर को लौटा है। उसका 28 दिन पूरा हो गया है। उसके अंदर कोई लक्षण नहीं हैं। दूसरा वाराणसी में है, वह 17 दिसंबर को लौटा है। वाराणसी स्वास्थ्य विभाग को उसके बारे में अवगत कराया गया है। उसकी वहां पर जांच होगी। मझवां ब्लाक के एक ही परिवार के चार लोग 21 दिसंबर को यूके से घर लौटे है। उनका सैंपल बृहस्पतिवार को लिया गया है। यूके से आने वाले सभी लोग आरटीपीसीआर जांच करा चुके है। सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार की रिपोर्ट प्रयागराज मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है। वहां पर जांच के बाद अगर उनकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आती है तो सैंपल का एक हिस्सा दूसरे लैब में भेज कर यूके स्टेन की जांच कराई जाएगी। बताया कि कोरोना के यूके स्टेन की जांच के लिए देश भर में छह लैब है।
विज्ञापन

..................................................................
सात मिले कोरोना संक्रमित, तीन को किया डिस्चार्ज
कुल संक्रमित 3370, एक्टिव केस 152, डिस्चार्ज हुए 3175, अब तक 43 की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में लगातार 175वें दिन बृहस्पतिवार को एक महिला समेत सात की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिले। तीन लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। सात पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 370 तक पहुंच गई। अब तक तीन हजार 175 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 43 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 152 है। छह मरीज आइसोलेशन और 56 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के नोडल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो हजर 68 की रिपोर्ट आई। इसमें एक महिला समेत सात पाजिटिव मिले है। पाजिटिव पाए गए लोगों में गोविंदपुर बसही चुनार से एक पुरुष, भरेहठा चुनार से एक पुरुष, अहरौरा बाजार जमलपुर से एक पुरुष, बदली कटरा से एक महिला, इमिलियाचट्टी चुनार से एक पुरुष, तम्मनपट्टी सीखड़ से एक पुरुष रेलवे कालोनी चुनार से एक पुरुष है। तीन के स्वस्थ्य मिलने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक दो लाख 48 हजार 990 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 46 हजार 450 कीबरिपोर्ट आई है। दो हजार 540 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 42 हजार 982 की एंटीजेेन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 53 हाट स्पाट है। इसमें 36 ग्रामीण और 17 शहरी क्षेत्र में है।
......................................................................................
.......................
मिर्जापुर-
कुल केस-3370
आइसोलेशन- छह
होम आइसोलेशन- 56
स्वस्थ हुए- तीन
एक्टिव केस-152
कुल मौत-43
नए रोगी- सात
हाट स्पाट- 53
.......................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed