फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six people injured in three incidents of assault

Mirzapur News: मारपीट की 3 घटनाओं में छह लोग घायल

Thu, 08 May 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Six people injured in three incidents of assault
राजगढ़। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में तीन स्थानों पर मंगलवार की रात मारपीट हो गई। इसमें एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस घायलों का इलाज कराकर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामपुर 33 गांव निवासी दीपक (34) अपने साथी लूसा निवासी मुकेश कुमार (38) के साथ लकड़ी का काम करता है। मंगलवार की रात लकड़ी का पैसा मिलने पर दोनों ने आपस में बांट लिया। इसके बाद मुकेश को छोड़ने दीपक लूसा जा रहा था। तभी रास्ते में दोनों में मारपीट हो गई। मुकेश ने साथियों को बुलाकर दीपक की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। राजगढ़ सीएचसी में इलाज कराने के बाद थाने ले गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना में धनसीरिया गांव निवासी उषा देवी (35) की पानी भरने के विवाद में कुछ महिलाओं ने पिटाई कर घायल कर दिया। महिला ने इलाज करने के बाद तहरीर दी। तीसरी घटना में सुरजीत (25) निवासी मंगलदहा, शिवकुमार (24) निवासी करौंदा व अमित मौर्य (22) निवासी कुड़ी में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। तीनों घायलों का राजगढ़ अस्पताल में इलाज कराया गया। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि तहरीर पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed