फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six people died, five injured in road accidents

Mirzapur News: सड़क हादसों में छह लोगों की मौत, पांच घायल

Sat, 07 Jun 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Six people died, five injured in road accidents
मिर्जापुर। जिले में बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को हलिया, राजगढ़, ड्रमंडगंज, अदलहाट और विंध्याचल थाना क्षेत्र में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पांच की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मंडलीय अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राजगढ़ : क्षेत्र के इंदिरा नगर के पास बृहस्पतिवार की रात बाइक फिसलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी राजगढ़ में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मड़िहान थाना क्षेत्र के पिपराव गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (27) बाइक से करन (24) के साथ चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ स्थित अपनी ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़ के इंदिरानगर से आगे मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को सीएचसी राजगढ़ ले गई, जहां डॉक्टर ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। राजगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र पटेल ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हुआ है।
नरायनपुर : नई बस्ती शेरपुर के पास शुक्रवार की रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चंदौली के पिपराही निवासी अमरजीत राठौर अपने दोस्त की शादी में वाराणसी जा रहा था। नई बस्ती शेरपुर गांव के सामने किसी वाहन ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे मौके पर उसकी जान चली गई। मौके पर पहुंची नरायनपुर चौकी की पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। अमरजीत वाराणसी स्थित एक अस्पताल में वार्ड बॉय था। थानाध्यक्ष अदलहाट अमित मिश्रा ने बताया कि युवक के पिता गिरधारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कलवारी : राजगढ़ थाना क्षेत्र के धुरकर गांव में नहर के पास शुक्रवार को सुबह ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। गोरथरा निवासी नवीन (24) और सृजन (23) बाइक से सोनभद्र स्थित शिवद्वार दर्शन करने के लिए जा रहे थे। धुरकर नहर के पास घोरावल की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एकाएक नहर की तरफ मोड़ दिया।

इससे उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्राॅली में टकरा गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें मड़िहान सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने नवीन को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया। राजगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed