फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six infected report negative, five discharged

छह संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव, पांच को छोड़ा गया

Tue, 26 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Six infected report negative, five discharged
मिर्जापुर। जिले में सोमवार को भले ही एक पाजिटिव केस मिला है, पर दो दिन मिर्जापुर जिले के लिए राहत भरा रहा। सोमवार को चार संक्रमित और मंगलवार को छह संक्रमित की दोबारा रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें सोमवार को चार के बाद मंगलवार को छह संक्रमितो में पांच को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या 20 हो गई है। इसमें एक रेफर होने के बाद वाराणसी में भर्ती है। मंगलवार को क्वारंटीन सेंटर से 31 लोगों का सैंपल लिया गया। मंगलवार को 22 लोगों कर रिपोर्ट निगेटिव आई। इसमें छह संक्रमित की रिपोर्ट थी।
विज्ञापन

जिले से अब तक 1107 लोगों का सैंपल भेजा जा चुका है। इसमें अब तक 914 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। जिले में अब तक 32 संक्रमित मिल चुके है। इसमें तीन जमाती के बाद सोमवार को कछवां के पीर खां वार्ड निवासी महिला, उसके पुत्र, देवर और महेवा निवासी युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद संक्रमित की संख्या 25 थी। मंगलवारी को महिला के परिवार की देवरानी समेत तीन और चील्ह के सागरपुर निवासी तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसमें सागरपुर निवासी तीन संक्रमित और कछवां के दो लोगों को छुट्टी दे दी गई। कछवां निवासी संक्रमित महिला जो अब स्वस्थ्य होकर घर जा चुकी है। मंगलवार को उसकी देवरानी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी छुट्टी नहीं दी जा चुकी। दरअसर उसके पुत्र की रिपोर्ट आई वो स्पष्ट नहीं है। इसलिए उसका दोबारा सैंपल भेजा गया है। जब तक छोटे बच्चे की रिपोर्ट नहीं आती है। तब तक उसकी मां उसके साथ रहेगी।
विज्ञापन

997 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
पड़री। क्षेत्र के कपसौर स्थित शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में बनाए गए कोरोना जांच सेंटर पर मंगलवार को 875 व पड़री अस्पताल पर 122 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी पड़री वीके पंकज ने बताया कि सरकार के साधनों द्वारा जितने भी लोग आ रहे है। उनका स्वास्थ्य परीक्षण महाविद्यालय पर कराया जा रहा है। निजी संसाधनों से गांव पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शासन के आदेश पर अलग से चल रहा है। मंगलवार को 122 लोगों का पड़री स्वास्थ्य केन्द्र पर व शिवलोक महाविद्यालय पर 875 महिला व पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस प्रकार दोनों जगहों पर कुल 997 लोगों का जांच किया गया। मंगलवार को जांच के दौरान कोई संदिग्ध नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित के साथ आए पिता पुत्र की रिपोर्ट आई निगेटिव
जमालपुर । थाना क्षेत्र के धारा ग्राम पंचायत के हरिहरपुर मजरा निवासी पिता और पुत्र की रिपोर्ट निगेटिव आने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हरिहरपुर निवासी राजेंद्र सिंह और उसका पुत्र धर्मेंद्र टैंपों से मुंबई से 14 मई को गांव आया था। टैंपों में साथ आया चंदौली जनपद निवासी युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद दोनों का स्लैब लेकर जांच के लिए भेजा गया था। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर ग्रामीणों ने हर्ष जताया।
ये है कोरोना मीटर रिपोर्ट
पाजिटिव 43 - मिर्जापुर के 20 (एक रेफर), भदोही के 18, सोनभद्र के पांच ।
क्वारंटीन किए गए-86 - ( लोहंदी शेल्टर होम में -17), ( परसिया आश्रम पद्धति विद्यालय-59 )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed