फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six hours trapped in jam

छह घंटे जाम में फंसे

Sun, 10 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 10 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Six hours trapped in jam
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापु़र-औराई मार्ग स्थित शास्त्री सेतु के पास सड़क पर एक बड़ा गड्ढा होने से मंगलवार को जाम लग गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। जाम करीब छह घंटे तक चला। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पहुंचे कटरा कोतवाल व लालडिग्गी चौकी इंचार्ज ने सड़क को वनवे कराकर वाहनों को पास कराया।
विज्ञापन


उधर बार बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सूचना देकर गड्ढा पटवाने की मांग करने के बावजूद लापरवाह अधिकारी बेपरवाह बने रहे। जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन के कड़े रुख के बाद शाम को गड्ढे में बोल्डर गिरवाया गया। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते शास्त्री सेतु पर बुधवार की सुबह एक बड़ा गड्ढा बन गया। इससे  एक ओर से आवागमन बाधित हो गया वहीं दूसरी ओर सड़क वनवे होने के चलते मिर्जापुर व औराई की ओर से आने जाने वाली वाहनाें की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन


यात्री घंटों जाम में फंस गए। बारिश के चलते उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों जाम में फंसने के चलते यात्री हंगामा मचाने लगे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अरविंंद सेन ने कटरा कोतवाल सुनील दत्त दूबे व लालडिग्गी चौकी इचंार्ज राममिलन यादव को तथा चील्ह पुलिस को मौके पर भेज कर जाम हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के कारण नटवां से चील्ह तिराहे तक,  इमामबाड़ा से लेकर शास्त्री पुल तक विंध्याचल से लेकर महंत शिवाला तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed