फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six found corona infected, including a woman, 11 discharged

एक महिला समेत छह मिले कोरोना संक्रमित, 11को किया डिस्चार्ज

Mon, 14 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Six found corona infected, including a woman, 11 discharged
मिर्जापुर। जिले में लगातार 165वें दिन रविवार को एक महिला समेत छह कोरोना संक्रमित मिले। 11 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। छह पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 286 तक पहुंच गई। अब तक तीन हजार 103 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 43 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 140 है। चार मरीज आइसोलेशन और 46 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि रविवार को एक हजार 976 की रिपोर्ट आई। छह पाजिटिव मिले है। पाजिटिव पाए गए लोगों में मेढरा लालगंज से एक पुरुष, संगमोहाल से एक महिला, भोजपुर पहाड़ी पड़री से एक पुरुष, सिविल लाइन सदर से दो पुरुष, बजहां कछवां से एक पुरुष है। तीन महिला समेत 11 के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक दो लाख 29 हजार 939 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 27 हजार 837 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 102 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 32 हजार 606 की एंटीजेेन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 60 हाट स्पाट है। इसमें 50 ग्रामीण और 10 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed