फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six arrested for stealing belongings of auto passengers

Mirzapur News: ऑटो यात्रियों के सामान चोरी करने वाले गिरोह के छह गिरफ्तार

Wed, 14 Jun 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Six arrested for stealing belongings of auto passengers
मिर्जापुर। ड्रमंडगंज पुलिस ने सोमवार की शाम ऑटो यात्रियों के सामान चुराने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने पकड़े गए के पास से नकद रुपये, आभूषण और घटना में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रयागराज जिले के कौधियारा थाना क्षेत्र के टिकरी अकोढ़ी गांव निवासी रामबाबू यादव ने 11 जून को ड्रमंडगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि पत्नी के साथ ऑटो में सवार होकर ससुराल जाते समय उनके बैग से पत्नी के आभूषण व नकद रुपये चोरी हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। छानबीन के दौरान सोमवार को पुलिस को पता चला कि आरोपी ऑटो और बाइक पर सवार होकर कहीं जाने की फिराक में हैं। इस पर ड्रमंडगंज पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान ऑटो एवं बाइक सवार मो. ताजिम निवासी बुदावा थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज, आमिर निवासी बुदावा थाना घूरपुर, करीम अंसारी निवासी करमा थाना घूरपुर, घनश्याम निवासी बेउहरा थाना औद्योगिक क्षेत्र जनपद प्रयागराज, अकबर निवासी करमा थाना घूरपुर, उमेश कुमार वैश्य निवासी जसरा थाना घूरपुर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से चोरी की करधन, दो छागल, एक अंगूठी, एक लाकेट व 3500 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उनका एक गिरोह है। जो सुनियोजित तरीके से ऑटो में यात्रियों को बैठाकर गंतव्य तक पहुंचाने के दौरान सामान, पैसा, पर्स आदि मौका देखकर चोरी कर लेते हैं। चोरी किए गए सामान को उमेश कुमार वैश्य को बेच देते हैं। प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में मध्य प्रदेश के जनपद रीवा के अलावा प्रयागराज, मिर्जापुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़ आदि में इस प्रकार की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। कई बार जेल भी जा चुके हैं। घनश्याम पर चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed