फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sister-in-law dies during brother-in-law's cremation

Mirzapur News: देवर के दाह संस्कार के समय भाभी की माैत

Sun, 02 Feb 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law dies during brother-in-law's cremation
ड्रमंडगंज। प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मुड़ेल गांव की मीरा (38) की शनिवार को स्वरूप रानी अस्पताल, प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

उसके देवर अजय राय (28) की शुक्रवार को मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, घायल बेटे उमंग राय (12) का इलाज चल रहा है। चंद्रगढ मुड़ेल के पूर्व ग्राम प्रधान स्व. त्रिलोक नारायण राय के पुत्र अजय राय शुक्रवार को सुबह अपनी भाभी मीरा राय और भतीजे उमंग राय को बाइक से लेकर नैनी से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मिर्जापुर मार्ग पर सरस्वती हाईटेक सिटी के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी, जिससे अजय राय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। गंभीर रूप से घायल मीरा राय और उनके बेटे उमंग को स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को दोपहर में मीरा राय की भी मौत हो गई। मीरा की 16 साल की बेटी सिया और बेटा उमंग है। मीरा के पति संदीप राय चेन्नई में किसी कंपनी में काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि देर रात तक संदीप के घर पहुंचने की संभावना है। घर में दो सदस्यों की मौत से पूरा गांव शोकाकुल है। अजय के चचेरे भाई राजू ने बताया कि अजय का चील्ह घाट पर दाह संस्कार कर ही रहे थे कि उसी दौरान मीरा की मौत की खबर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed