फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SIR: 115427 voters increased in the final list, most in the city assembly constituency.

एसआईआर : अंतिम सूची में बढ़े 115427 मतदाता, सबसे ज्यादा नगर विस क्षेत्र में

Sat, 11 Apr 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
SIR: 115427 voters increased in the final list, most in the city assembly constituency.
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी किया। शुक्रवार को जारी अंतिम सूची में पिछली सूची की अपेक्षा 115427 मतदाता ज्यादा हैं।
विज्ञापन

नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 21357 मतदाता बढ़े हैं। छह जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में 15,67,539 मतदाता थे। अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या 16,82,966 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आलेख्य सूची का प्रकाशन छह जनवरी को हुआ था। जिन मतदाताओं के नाम सूची में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनको छह जनवरी से छह मार्च 2026 तक मतदाता बनने के लिए फाॅर्म छह व संशोधन के लिए फॉर्म आठ भरने को कहा गया था।
अंतिम सूची में 9,13,867 पुरुष, 7,69,040 महिला व 50 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। एसआईआर के बाद 1,15,427 मतदाता बढ़े हैं। आलेख्य सूची 8,55,675 पुरुष, 7,11,825 महिला व 39 थर्ड जेंडर मतदाता थे।

डीएम ने अंतिम मतदाता सूची की प्रति सभी राजनीतिक दलाें के प्रतिनिधियों को साैंपी। इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सिंह, सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, कांग्रेस के छोटे खां, आम आदमी पार्टी से सुनील पांडेय माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed