फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Single use plastic collected in sacks

बोरे में एकत्र किया गया सिंगल यूज प्लास्टिक

Sun, 03 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Single use plastic collected in sacks
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में शनिवार को सुबह प्लाग रन अभियान चलाया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाए गए जन- जागरूकता अभियान के चौथे दिन शनिवार को नारघाट में प्लाग रन अभियान का कार्यक्रम रखा गया। इसके तहत नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी व अन्य कर्मियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन, प्लास्टिक के बोतल व ग्लास आदि को एक बोरे में एकत्र किया। इस दौरान नगर पालिका कर्मियों ने लोगों ने प्लास्टिक से बनी वस्तुओं को गंगा नदी में नहीं फेंकने की अपीली की।
विज्ञापन

श्रमदान करने वाले नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों का कहना था कि प्लास्टिक से बनी वस्तुओं को गंदा में फेंकने के कारण गंगा नदी में रहने वाले जीव-जंतुओं पर विपरीत असर पड़ता है। बहुत दिनों तक कचरे के रूप में पानी के साथ बहता भी रहता है। पर्यावरण को देखते हुए प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक बंद होने पर आने वाले समय में सड़कों पर कम गंदगी देखने को मिलेगी और पर्यावरण में भी सुधार होगा। अभियान के दौरान बारिश भी होने लगी, लेकिन पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अभियान जारी रखा गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने नदी में बहकर आये जलकुम्भी को कर्मचारियों के माध्यम से हटवाया। गंगा नदी में पूजा का सामान फेंकने आये एक व्यक्ति को अधिशासी अधिकारी एवं जिला स्वच्छता प्रभारी ने रोका। अधिशासी अधिकारी ने उस व्यक्ति को दोबारा गंगा नदी में सामान नहीं फेंकने की नसीहत देते हुये सामान को डिस्पोज करने के लिये कर्मचारियों को सौंप दिया। इस मौके पर सभासद नरेश जायसवाल, मोहम्मद जावेद, अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव, जिला स्वच्छता प्रभारी संजय सिंह, जिला संयोजक हिमांशु केशरवानी, जोनल प्रभारी संजय श्रीवास्तव, सफाई नायक रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed