फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SIM cards arrived for tablets to be used in council schools

Mirzapur News: परिषदीय स्कूलों में प्रयोग आने वाले टैबलेट के लिए आए सिम

Mon, 01 Jul 2024 04:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
SIM cards arrived for tablets to be used in council schools
मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में प्रयोग में आने वाले टैबलेट के लिए सिम ब्लाॅक मुख्यालय तक पहुंच गए हैं। एक-दो दिनों में इसका वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार 15 जुलाई से सभी 12 प्रकार के रजिस्टरों को ऑनलाइन किया जाना है। प्रेरणा पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड की जानी हैं। इसके लिए टैबलेट बहुत पहले आ गए थे, लेकिन सिम के अभाव में उनका उपयोग नहीं हो पा रहा था। शासन का स्पष्ट निर्देश है कि सभी प्रकार के अभिलेख ऑनलाइन होने चाहिए। शिक्षकों का कहना था कि सरकारी काम के लिए सरकारी सिम होना जरूरी है। वे अपने निजी सिम का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। इससे गड़बड़ी की आशंका बनी रहेगी। इस पर शासन की ओर से अब सिम का भी वितरण किया जा रहा है। जिले में सभी 2736 टैबलेट के लिए सिम आ गए हैं। जिले के विद्यालयों को सिम वितरित किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि एक-दो दिनों में सिम का वितरण किया जाएगा। पहले प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय तथा उसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सिम वितरित किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि ब्लाॅक मुख्यालय तक सिम भेज दिए गए हैं। एक सिम पर लगभग 2400 रुपये प्रतिवर्ष का खर्च ऑने की संभावना है। इसके लिए विभागीय स्तर से व्यवस्था की जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि सिम आ गए हैं। जल्दी ही इनका वितरण किया जाएगा। तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed