फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ' Showed young - farmers Sbjbag '

‘युवाओं-किसानों को दिखाया सब्जबाग’

Tue, 16 Jun 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
' Showed young - farmers Sbjbag '
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने 20 सूत्री मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार के कार्यो की घोर निंदा की।
विज्ञापन


 कहा कि दोनों सरकारें किसान विरोधी है। छल, कपट करके इन लोगों ने जनता का विश्वास तो हासिल कर लिया लेकिन उनके हितों के बारे में नहीं सोच रही है।

 इससे देश तथा प्रदेश की जनता बेरोजगार, भुखमरी समेत अन्य समस्याओं से जुझने के लिए मजबूर हो गई है। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सपा सरकार ने युवाओं, किसानों और बेरोजगारों को सब्जबाग दिखाया। समाजवादी सरकार पुरी तरह से परिवारवादी हो चुकी है। प्रदेश में अब समाजवादी नहीं किसानवादी सरकार की जरुरत है। बेरोजगारी भत्ता, लैपटाप वितरण, कन्या विद्याधन, वैवाहिक ऋण सहित अन्य योजनाए झुनझुना साबित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार भयमुक्त वातावरण देने में असफल रही है। किसान अतिवृष्टि और ओलावृष्टि को झेल रहा है फिर उनके नष्ट फसलों का उचित मूल्यांकन और सर्वे तक नहीं हो सका है। 

उनमें सरकार द्वारा समय समय पर सुविधानुरुप बदलाव किए जा रहे हैं। सपा नेता और मंत्री अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं।आरटीओ अधिकारी के साथ मारपीट की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।

कहा कि प्रदेश और जिले में कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचा रही हैं। 

दोनों सरकारें एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप करते हुए नूरा कुश्ती का खेल खेल रही हैं। केंद्र सरकार एक वर्ष बीतने के बाद भी किसानों, कामगारों, युवाओं और महिलाओं के हित में दस प्रतिशत भी काम नहीं कर सकी है।


जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि जिला प्रशासन जनहित कार्यो को भूलकर सरकार के इशारे पर भ्रष्टाचार में लिप्त है। सरकार के पास तंत्र होने के बावजूद भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।  धरने का संचालन ओम प्रकाश सिंह ने किया।

धरने को कमलेश यादव, चंचल सिंह पटेल, रामलाल देहाती, सनेही लाल विश्वकर्मा, बबलू सिंह, इकबाल अहमद आदि ने भी संबोधित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed