फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Show cause notices to two tax inspectors

दो कर निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस

Sat, 17 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Show cause notices to two tax inspectors
मिर्जापुर। नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शनिवार को नगर पालिका परिषद के कर विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले दो कर्मचारियों को नोटिस जारी करने और उनसे स्पष्टीकरण मांगने का आदेश ईओ को दिया।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल शनिवार की सुबह लालडिग्गी स्थित नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर-विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण में म्युटेशन और असेसमेंट फ़ाइल के बारे में निरीक्षक और लिपिकों से जानकारी ली। नपाध्यक्ष ने 45 दिनों के भीतर पूरी होने वाली म्युटेशन/असेसमेंट की फ़ाइलों में हो रही देरी के बारे में भी पूछा। निरीक्षण के दौरान 143 एवं 147 नोटिस जारी करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। कर वसूली के बारे में पूछे जाने पर कर्मचारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकें। इस पर उन्होंने ईओ नगर पालिका को आदेश दिया कि वो इंस्पेक्टर संजय पटेल और जयशंकर सिंह को नाटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण की मांग करें। पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों पर कार्य के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बोले कर्मचारियों की शिथिलता के चलते कर-वसूली में गिरावट आई है। जबकि पालिका को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए कर-वसूली अति आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव, जलकल अभियंता सुधीर कुमार वर्मा, अनिल जायसवाल, अंशुमान शुक्ला, संजय पटेल, जय शंकर सिंह, रविकर सिंह पटेल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed