{"_id":"676dafc94d6ed0e0170e1ba4","slug":"show-cause-notice-issued-to-six-persons-including-beo-for-negligence-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-127370-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: लापरवाही पर बीईओ समेत छह को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: लापरवाही पर बीईओ समेत छह को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। काम में लापरवाही बरतने पर सीडीओ विशाल कुमार ने बीईओ समेत छह लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। उन्होंने सिटी ब्लॉक के अघवार के सचिव के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का निर्देश भी दिया है।
सीडीओ ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। विकास भवन सभागार में हुई बैठक में पंचायत भवन बेलहरा के निर्माण में देर होने तथा पैसा गलत खाते में चढ़ाने पर एडीओ पंचायत व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कोठरा पंचायत भवन की गुणवत्ता खराब होने पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता व आरईडी की टीम बनाकर जांच करने का निर्देश दिया।इसी प्रकार महोगड़ी के सचिव व सीडीपीओ को बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। भीटहां व कनोखर के पंचायत भवन का निर्माण अधूरा होने पर सीडीओ ने सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। साथ ही मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी होने पर खंड शिक्षा अधिकारी सिटी को कारण बताओ नाेटिस जारी कर जवाब मांग लिया। सीडीओ ने अघवार व तिवारीपुर में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण अधूरा मिलने पर अघवार के सचिव की कार्यप्रणाली की जांच कराकर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके साथ ही सभी खंड विकास अधिकारियों को उन्होंने जनवरी के दूसरे सप्ताह में होने वाले सामूहिक विवाह के लिए लक्ष्य की तुलना आवेदन कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब नहीं मिलनी चाहिए। जांच में गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीडीओ श्रवण कुमार राय, परियोजना निदेशक दिलीप सोनकर भी मौजूद रहे।