{"_id":"bf06f44b28443bed46048949ca37679f","slug":"shortfalls-caused-by-the-principal-secretary-reprimand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामियों पर प्रमुख सचिव ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामियों पर प्रमुख सचिव ने लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो, मिर्जापुर
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव रेशम नवतेज सिंह ने विकास खंड छानबे के लोहिया ग्राम निफरा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही लोहिया गांव में कराए गए विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों को लोहिया ग्राम के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि अधिकारी चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनें तथा उनके निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। प्रमुख सचिव ने लोहिया गांव निफरा में बनाए गए सीसी रोड का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने सीसी रोड में नालियाें की ढलान सही नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई और आरईएस केे अवर अभियंता को कड़ी फटकार लगायी।
इस अवसर पर पीडब्लूडी द्वारा निर्मित सड़क पर पानी जमा मिला। जिससेे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी प्रांतीय खंड तथा सहायक अभियंता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और उसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
वर्ष 2009 में पीडब्लूडी द्वारा मरम्मत कराए गए गैपुरा से रामपुर घाट की सड़क की गुणवत्ता मानक के अनुसार नहीं मिलने पर कड़ी फटकार लगाते हुए ठीक कराने का निर्देश दिया। उसके बाद प्रमुख सचिव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विरौरा पांडेय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नहीं रहते हैं। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को रुकने का निर्देश दिया।
साथ ही पेयजल के लिए पानी की टंकी में पानी नहीं मिलने पर अपने सामने भरवाया तथा नियमित भरने का निर्देश दिया। उन्होंने अधूरी निर्मित चहारदिवारी को तत्काल बनाने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पौधरोपण कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने दवा स्टोर रूम, वार्ड साफ सफाई के साथ ही विभिन्न पत्रावलियों का निरीक्षण किया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को साफ सुथरा, दवाओं की उपलब्धता बनाए रखनें एवं रोगियों के अच्छे उपचार करने के निर्देश दिए। यें।
तत्पश्चात प्रमुख सचिव ने अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई के कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, पीडी राजीव बनकटा, डीसी मनरेगा एनएन मिश्रा, उपायुक्त स्वत: रोजगार सुशील तिवारी आदि रहे।