{"_id":"5703ff694f1c1b1b37c810fd","slug":"shops-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग, एक लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लगी आग, एक लाख का सामान जला
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर बाजार स्थित एक दर्जी की दूकान में सोमवार की रात शार्ट सर्किट से लगी आग से दूकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। सुबह घटना की जानकारी होने पर दूकानदार ने थाने में सूचना दी। आग से एक लाख रुपये मूल्य का नुकसान होना बताया जा रहा है।
सिकंदरपुर गांव निवासी मुमताज अली की जमालपुर बाजार में रेशमा टेलर्स के नाम से कपड़े सिलने की दूकान है। सोमवार की रात नौ बजे के बाद वह दुकान बंद कर अपने घर चला गए। इसी बीच रात में किसी समय शार्ट सर्किट से दूकान में आग लग गई। बाजार में अधिकांश दूकानदारों के बाहरी होने से रात में हुई आगजनी की खबर किसी को नहीं लग सकी और फायर ब्रिगेड को भी नहीं बुलाया जा सका। आग से दूकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। मंगलवार की सुबह मुमताज जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका है। आग से एक इंटरलाकिंग और दो सिलाई मशीन और ग्राहकों के सिले और बिना सिले कपड़े आग की भेंट चढ़ गए। आग से एक लाख रुपये मूल्य की क्षति होना बताया जा रहा है। पीड़ित मुमताज अली ने बिजली विभाग, ग्राम प्रधान आदि को सूचना दे दी है।