फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shops and markets will be able to open from today till nine o'clock in the night

आज से नौ बजे रात तक खुल सकेंगे दुकान व बाजार

Sun, 20 Jun 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shops and markets will be able to open from today till nine o'clock in the night
प्रदेश सरकार के निर्देश पर सप्ताह के पांच दिन दुकान और बाजार खुलने का समय बढ़ा दिया गया है। अब दुकान अथवा बाजार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक खुले रहेंगे। यह छूट कोविड प्रोटोकाल के साथ दी गई है। इसके अतिरिक्त, शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी पूर्ववत रहेगी।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी ने सूचना जारी कर यह निर्देश दिया है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट और ईटिंग प्वाइंट्स 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। इसमें बीच की कुर्सी खाली रखनी होगी। सरकारी और निजी कार्यालयों में भी कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए कामकाज होगा। मॉल को भी इसी प्रकार खोलने की अनुमति होगी। स्मारक, वन्य प्राणि उद्यान, पार्क और उद्यान पूर्व निर्धारित समय से खोले जा सकेंगे। धर्मस्थलों में एक बार में 50 से अधिक श्रद्धालु इकट्ठा नहीं होंगे। शिक्षण संस्थान नहीं खुलेंगे लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई होगी। सिनेमा हाल, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल और जिम खोलने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह पेट्रोलिंग कर यह देखे कि कहीं भीड़ इकट्ठा न होने पाए। यदि जिले में स्वास्थ्य विभाग की प्रतिदिन की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना केस पांच सौ से अधिक हो जाएंगे तो कोरोना कर्फ्यू से छूट स्वत: समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed