फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shopkeeper injured in car collision dies during treatment

Mirzapur News: कार की टक्कर से घायल दुकानदार की उपचार के दौरान मौत

Sun, 23 Jun 2024 03:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper injured in car collision dies during treatment
ड्रमंडगंज। बेलन बरौंधा चौकी क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित परसिया गोकुल नहर के पास बीते दिनों कार की टक्कर से घायल दुकानदार की शनिवार की शाम उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मटिखना निवासी श्रद्धानंद कुशवाहा 14 जून को परसिया गोकुल नहर के पास स्थित अपनी किराना की दुकान पर बैठे थे। इस बीच दोपहर करीब दो बजे विंध्याचल से दर्शनार्थियों को दर्शन कराकर मध्य प्रदेश के मैहर शारदा देवी धाम जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई थी। इससे श्रद्धानंद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंचीं बरौधा पुलिस और परिजन घायल को निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने अन्यत्र रेफर कर दिया था। उसके बाद परिजन घायल को वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। परिजनों ने बताया कि बीते 21 जून को घायल की हालत बिगड़ने पर वहां से डॉक्टर ने प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया था। हालांकि 21 जून को देर शाम स्वरूप रानी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने पर डॉक्टर ने देखते ही श्रद्धानंद को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मटिखना स्थित घर पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अजित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार पुलिस के कब्जे में है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed