{"_id":"6356a441864a0c1d636170db","slug":"shopkeeper-injured-in-accident-dies-mirzapur-news-vns6805762160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल दुकानदार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चील्ह थाना क्षेत्र के नएपुर के पास एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल दुकानदार की रविवार को देर रात घर में ही मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के नएपुर निवासी पग्गल (55) की दुकान मुख्य मार्ग पर है। वे गुमटी में चाय-पान की दुकान चलाते थे। एक सप्ताह पहले वे गुमटी के आगे सोए हुए थे। रात में अनियंत्रित मैजिक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर ले गए। जहां उपचार के चार दिन बाद परिजन उन्हें घर लेकर आए। घर पर ही उनका उपचार चल रहा था।
इस बीच रविवार को देर रात घर में उनकी मौत हो गई। पग्गल से तीन पुत्र हैं। उनकी शादी हो चुकी है। मौत होने की सूचना चील्ह पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चील्ह थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में घायल की मौत होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।