फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shopkeeper dies in accident before brother's marriage

Mirzapur News: भाई की शादी से पहले दुकानदार की हादसे में मौत

Thu, 25 Apr 2024 06:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper dies in accident before brother's marriage
सीखड़। सोनभद्र में दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा बाइक सवार दुकानदार मंगलवार की रात राज्य मार्ग-74 पर बगहा गेट के पास किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कछवां अस्पताल ले जाया गया। वहां से ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर किए जाने पर रास्ते में मौत हो गई। मौत से शादी की खुशियों का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के विदापुर निवासी सुशील पांडेय (45) की सोनभद्र के मारकुंडी में मोटर पार्ट्स की दुकान है। उनके भाई योगेंद्र पांडेय की 25 अप्रैल को शादी तय है। मंगलवार की रात सुशील दुकान बंद कर भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर लौट रहे थे। रास्ते में कछवां थाना क्षेत्र के बगहा गेट के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर पैर कुचलते हुए फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल सुशील घटनास्थल पर तड़पते रहे। उनका मोबाइल फोन वहीं पर गिर गया था। हादसे के बाद किसी रिश्तेदार का फोन आया तो वहां से गुजर रहे राहगीर ने रुककर फोन उठाकर बात की। बताया कि सुशील हादसे में घायल हो गए हैं। इसके बाद रिश्तेदार की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को कछवां अस्पताल लेकर गए। वहां से उनको ट्राॅमा वाराणसी रेफर किया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। सुशील चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनसे दो बच्चे लाडो और कान्हा हैं। सुशील की मौत से शादी का माहौल गम में बदल गया। चचेरे भाई दीनदयाल ने बताया कि सोनभद्र से घर लौटते समय रास्ते में किसी वाहन की टक्कर से सुशील की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed