{"_id":"61acfcd9754c2e00960e41a9","slug":"shopkeeper-beaten-up-devotees-and-his-family-in-vindhyachal-mirzapur-woman-became-unconscious-in-fight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल: दुकानदार ने दर्शनार्थी और उसके परिवार को पीटा, महिला हुई अचेत, लकड़ी खरीदने को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल: दुकानदार ने दर्शनार्थी और उसके परिवार को पीटा, महिला हुई अचेत, लकड़ी खरीदने को लेकर हुआ था विवाद
Sun, 05 Dec 2021 11:24 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:24 PM IST
सार
दर्शन-पूजन के लिए जौनपुर से विंध्याचल आए एक यात्री परिवार के लोगों को मनबढ़ दुकानदार ने पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
दुकानदार ने दर्शनार्थी और उसके परिवार को पीटा
- फोटो : फाइल
विस्तार
मिर्जापुर के विंध्याचल में कुछ दर्शनार्थियों और एक दुकानदार के बीच लकड़ी खरीदने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। दुकानदार के परिवार के लोगों ने दशनार्थियों की पिटाई कर दी। पथराव भी किया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पीड़ित दर्शनार्थियों ने इस बाबत तहरीर दी है।
विज्ञापन
जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के गोला बाजार निवासी विनय गुप्ता विंध्याचल दर्शन करने के लिए परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ रविवार को पहुंचे। चढ़वा बनाने के लिए हलुवा पूड़ी बनाते समय सिलिंडर की गैस खत्म हो गई। इस पर वो काशी नरेश वाहन स्टैंड के पास एक दुकान पर लकड़ी लेने पहुंचे। उन्होंने लकड़ी उठाकर देखनी चाही।
विज्ञापन
इस पर मनबढ़ दुकानदार भड़क उठा। लकड़ी उठाने मात्र से ही वह इस कदर भड़का कि दर्शनार्थी की पिटाई करने लगा। परिवार की महिलाओं ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। इसमें दुकानदार के घर के पुरुष और महिला भी शामिल हो गए। इसपर दर्शन करने आए अन्य लोगों ने बीचबचाव किया।
विज्ञापन
पिटाई से दर्शनार्थी पत्र से लक्ष्मी, दीक्षा, विनय गुप्ता, विजय गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। दर्शनार्थियों के साथ मारपीट के दौरान बीच बचाव कर रही एक महिला अचेत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया। यात्री ने दुकानदार के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।