फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shivling removed from disputed land, tension in the village, PAC deployed

Mirzapur News: विवादित जमीन से शिवलिंग हटाया, गांव में तनाव, तैनात की गई पीएसी

Wed, 30 Jul 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Shivling removed from disputed land, tension in the village, PAC deployed
हलिया। स्थानीय थाना खेत्र के जड़कुड़ गांव में विवादित भूमि से किसी ने शिवलिंग हटा दिया। मंगलवार को सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने विपक्षी पर शिवलिंग हटाने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर चार थानों की पुलिस के साथ एडिशनल एसपी, एसडीएम पहुंच गए। पैमाइश करने पर जमीन सरकारी निकली। दो समुदायों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

जड़कुड़ गांव में पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल है। जमीन के एक पिलर पर रखे शिवलिंग के आकार के पत्थर की कुछ लोग पूजा-पाठ कर रहे थे। मंगलवार को सुबह किसी ने शिवलिंग को हटा दिया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना मिलने पर एसडीएम लालगंज संजीव कुमार यादव, तहसीलदार दीक्षा पांडेय, एएसपी आपरेशन ओम प्रकाश सिंह, सीओ अशोक कुमार सिंह पहुंच गए। थानाध्यक्ष हलिया राजीव कुमार श्रीवास्तव, ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय, लालगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन

एक पक्ष के इस्लाम मोहम्मद, मुंशी रजा, हाफिज, मुन्ना खान, मुस्तकीम ने अपनी पट्टे की भूमि बताई। राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की तो शिवलिंग स्थल झाड़ी की भूमि पर होना पाया गया। दूसरे पक्ष के कृष्ण नरायन, धीरज देव, अरुण, रामपती, मुन्ना राजकुमार आदि का कहना था कि यदि जमीन हमारी होगी तो हम मंदिर का निर्माण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि जड़कुड़ गांव में विवादित जमीन के पिलर पर के पिलर पर पत्थर की चार पिंडी रखी थीं, जिनमें से पिंडी को किसी ने हटा दी है। भूमि की पैमाइश कराने पर पता चला कि विवादित स्थल पर किसी पक्ष का नहीं है। वह भूमि सरकारी है। शांति व्यवस्था के लिए डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनाती की गई है। दोनों पक्षों को मौके पर न जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed