{"_id":"57a8d9684f1c1b9976ee49a1","slug":"shiva-temples-crowded","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले के दरबार में जल अर्पण को भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले के दरबार में जल अर्पण को भीड़
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
शिव मंदिरों में भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोर से ही शिवलिंग पर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़। घंटा-घड़ियाल, शंख, डमरू एवं हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजता शिवालय। मंदिर में जगह-जगह बैठकर साधना करने में तल्लीन साधक। बाबा भोलेनाथ के चरणों में अपने मधुर शिव भजनों की प्रस्तुति देते कला साधक। यह नजारा सावन माह के तीसरे सोमवार को जिले के शिवालयों में देखने को मिला।
श्रावण मास के तीसरे सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में जलाभिषेक व रूद्राभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा। क्या छोटे और क्या बड़े सभी बाबा भोलेनाथ की भक्ति में तल्लीन दिखाई दिए। व्रती महिला व पुरुष भक्ताें ने शिवालयों में बड़े ही श्रद्धाभाव से जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। शिवलिंग पर माला-फूल, भांग-धतूरा व बेलपत्र चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने पूजन किया।
बाबा भोलेनाथ का फूल-पत्तियों व बर्फ से किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन कर श्रद्धालु अभीभूत हो उठे। निर्धारित समय पर शिवजी की भव्य आरती के समय घंटा-घड़ियाल, शंख, डमरू और हर हर महादेव के जयकारे से पूरा वातावरण शिवमय हो रहा था। नगर के बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर सहित रामबाग स्थित श्री ताड़केश्वर महादेव, बाबा बूढेनाथ महादेव, टटहाई रोड स्थित श्री टाटेश्वर महादेव, चौबेटोला स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव, पेहटी के चौराहा पर नागेश्वर महादेव, घंटाघर में घंटेश्वर महादेव, महुवरिया में पंचमुखी महादेव व गंगा किनारे स्थित शिव मंदिराें में जलाभिषेक सहित दर्शन-पूजन करने को भक्ताें का तांता लगा रहा। फूल-पत्तियों एवं झालरों से शिवालयों की आकर्षक सजावट की गई। । नगरीय इलाकों सहित ग्राम्यांचलों के शिवालयोें में उमड़ी भक्तों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम रहे।