फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shelter home built in Vindhyachal for devotees

Mirzapur News: श्रद्धालुओं के लिए विंध्याचल में बना आश्रय गृह, रजाई-गद्दा-पंखा समेत होंगी ये खास सुविधाएं

Sun, 19 Feb 2023 07:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 19 Feb 2023 07:41 AM IST
सार

जिला नगरीय विकास अभिकरण की ओर से बनाए गए इस आश्रय स्थल को पिछले महीने ही नगर पालिका प्रशासन को हैंडओवर किया गया है। इसे मानव सेवा समिति एवं नगर पालिका प्रशासन की देखरेख में संचालित किया जाएगा। विंध्याचल धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आश्रय गृह में नि:शुल्क ठहरने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Shelter home built in Vindhyachal for devotees
आश्रय गृह - फोटो : amar ujala

विस्तार

विंध्य धाम क्षेत्र के अटल चौक के समीप छोटकी मऊहरिया पावर हाउस के पास स्थित मिनी पुलिस लाइन परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आश्रय स्थल बनाया गया है। इस 50 बेड के आश्रय गृह के लिए एक करोड़ 72 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला नगरीय विकास अभिकरण की ओर से बनाए गए इस आश्रय स्थल को पिछले महीने ही नगर पालिका प्रशासन को हैंडओवर किया गया है। इसे मानव सेवा समिति एवं नगर पालिका प्रशासन की देखरेख में संचालित किया जाएगा। विंध्याचल धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आश्रय गृह में नि:शुल्क ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

आश्रय गृह में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। यहां आने वाले लोगों के लिए रजाई, गद्दा, पंखा, शौचालय आदि की सुविधाएं उपलब्ध हैं। आश्रय गृह में शाम को पहुंचने पर आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज दिखाने के पश्चात रजिस्ट्रेशन कराकर प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रात्रि में ठहरने एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है। नगर पालिका मिर्जापुर के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि डूडा की ओर से आश्रय गृह बीते 17 जनवरी को हैंडओवर किया गया है। यहां आने वाले लोगों को सारी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। देखरेख की जिम्मेदारी एक निजी संस्था को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed