फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sheetla Maa's Deity was attacked, the eye of the statue turned out

शीतला मां के विग्रह पर किया हमला, निकली प्रतिमा की आंख

Fri, 28 Oct 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sheetla Maa's Deity was attacked, the eye of the statue turned out
हलिया क्षेत्र में स्थित गड़बड़ा धाम में बीते दिनों गला काटकर जान देने वाले युवक की मां ने बुधवार को देर शाम मंदिर पहुंच कर हंगामा किया। गर्भगृह में घुसकर महिला ने सरिया से शीतला मां के विग्रह पर हमला कर दिया। इससे मूर्ति में लगी सोने की एक आंख गिर गई। पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले महिला चली गई। पुलिस प्रशासन की तरफ से प्रतिमा में आंख लगवाने के साथ मंदिर पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

बीते 22 अक्तूबर को लालगंज थाना क्षेत्र के नदनी गांव निवासी मनोज कुमार (23) अपनी मां केशरी देवी के साथ मंदिर में दर्शन करने गए थे। वहां युवक ने ब्लेड से अपना गला काटकर जान दे दी थी। इस बीच गड़बड़ा धाम स्थित मंदिर परिसर में बुधवार को देर शाम पहुंची मनोज की माता केशरी देवी ने गर्भगृह में प्रतिमा की रेलिंग पर सरिया से हमला कर दिया। इसके बाद गर्भगृह में प्रतिमा पर भी हमला किया। इस हमले में मां शीतला के विग्रह की सोने की आंख और चरणपादुका नीचे गिर गयी।
विज्ञापन

महिला के हंगामा को देखते हुए मंदिर के व्यवस्थापक व पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह मंदिर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला मंदिर से जा चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक ने मां शीतला के विग्रह की आंख को पुन: लगवा दिया। एहतियातन मंदिर में दो कांस्टेबल की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुत्र की मौत के बाद महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण उसने मंदिर में पहुंचकर हंगामा किया। इसमें शीतला माता के विग्रह की आंख नीचे गिर गई। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। महिला के गांव वालों से बात की गई है। लोगों ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुत्र की मौत के बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण ऐसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed