फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sheesh humbled at the rate of mother

मां की दर पर नवाया शीश

Tue, 04 Oct 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 04 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sheesh humbled at the rate of mother
श्रद्धालुओं की भीड़
नवरात्र मेले के तीसरे दिन विंध्याचल दरबार में लाखों भक्तों ने शीश नवाया। गुड़हल, कमल, गुलाब के पुष्पों से मां का शृंगार किया गया। मां के दिव्य स्वरूप का दीदार करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अष्टभुजा पहाड़ पर त्रिकोण परिक्रमा कर पुण्य के भागी बने। 
विज्ञापन



विंध्यवासिनी देवी मंदिर सहित पहाड़ पर विराजमान मां काली एवं मां अष्टभुजी देवी के पावन धाम में दर्शन-पूजन करने का तांता लगा रहा। भोर में मंगला आरती के उपरांत दर्शन व पूजन का दौर शुरू हुआ, जो अनवरत चलता रहा। नगर की गलियों में सुबह से ही मां का दर्शन करने को लालायित भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। 
विज्ञापन



तरह-तरह के पुष्पों सहित रत्नजड़ित आभूषणों मां का से किया गया भव्य शृंगार का दर्शन कर लोग जयकारे लगाते रहे। हवन-कुंड की परिक्रमा और छत पर मुंडन व जनेऊ संस्कार करने वालों की भीड़ लगी रही।  जगह-जगह साधक साधना करने में तल्लीन दिखे। अष्टभुजा पहाड़ पर भक्तों ने पत्थरों का घरौंदा बनाकर मन्नतें मांगी।  स्काउट-गाइड व श्री विंध्य पंडा समाज के लोग भक्तों की सेवा में में लगे हुए हैं। विंध्याचल के पक्काघाट पर आयुक्त रंजन कुमार एवं जिलाधिकारी कंचन वर्मा की देखरेख में गंगा आरती शुरू हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed