फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   She wanted to become a doctor committed suicide by consuming poison took this step after talking to a boy on

Mirzapur News: बनना चाहती थी डॉक्टर, विशाक्त खाकर दी जान, लड़के से फोन पर बात करने के बाद उठाया कदम

Thu, 22 May 2025 12:26 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 22 May 2025 12:26 AM IST
सार

मोबाइल फोन पर लड़के ने मरने को कहा तो छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। मामला लालगंज के रामपुर कामता प्रसाद गांव का है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और तफ्तीश कर रही है।
 

विज्ञापन
She wanted to become a doctor committed suicide by consuming poison took this step after talking to a boy on
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

 लालगंज के रामपुर कामता प्रसाद गांव में मंगलवार की रात मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान एक लड़के ने मरने को कहा तो छात्रा ने जहर खा लिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


रामपुर कामता प्रसाद गांव निवासी अशोक कुमार सिंह नरायनपुर कोआपरेटिव में सचिव के पद पर तैनात हैं। उनको बड़ी बेटी श्रेया सिंह (17) रतनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंटर काॅलेज में इंटर की छात्रा थी। 15 मई को वह हॉस्टल से घर पहुंची थी। छात्रा की मां सविता देवी ने तहरीर देकर बताया कि श्रेया देर शाम पढ़ाई करने के लिए छत पर गई थी।
विज्ञापन


रात में उसने छोटी बेटी को श्रेया को बुलाने के लिए छत पर भेजा। कुछ देर बाद छोटी बेटी भागते हुए आई और बताया कि दीदी को कुछ हो गया है। इस पर वह भाग कर छत पहुंची तो श्रेया कुर्सी से नीचे गिरी थी। श्रेया ने कहा कि मां मुझे बचा लो, मैने जहर खा लिया है। मां ने पूछा कि ऐसा क्यों किया तो वह बोली कि एक लड़का विशाल मुझे मोबाइल फोन पर अक्सर परेशान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर पहले उसने कहा था कि तू मर जा तो मैने जहर खा लिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर लालगंज सीएचसी पहुंचे। वहां से मंडलीय अस्पताल पहुंचे तो डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार निवासी बस्तराराजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

आरोप, चार साल से कर रहा था परेशान

छात्रा के पिता अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी को चार साल से परेशान कर रहा था। उसके उकसाने के कारण बेटी ने जहर खाकर जान दे दी। एक बार पुत्री ने अपनी मां से बताया था कि एक लड़का फोन कर परेशान करता है।

डाॅक्टर बनना चाहती थी श्रेया

छात्रा के पिता ने बताया कि श्रेया पढ़ने में तेज थी। वह डाक्टर बनना चाहती थी। इसके लिए वह नीट की तैयारी कर रही थी। रात में छत पर ऑनलाइन क्लास ले रही थी। उसी दौरान लड़के का फोन आया और श्रेया ने आत्मघाती कदम उठा लिया।


आरोपी लड़के ने पूछताछ में बताया कि वह श्रेया से चार साल से संपर्क में था। दोनों की मोबाइल फोन से बात होती थी। परिजन की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।- संजय सिंह, थानाध्यक्ष लालगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed