{"_id":"6679f13755d082855f0df935","slug":"shastri-bridges-pathway-was-damaged-traffic-was-stopped-for-three-and-a-half-hours-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-118100-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: शास्त्री पुल का पाथवे क्षतिग्रस्त, साढ़े तीन घंटे रोका गया आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: शास्त्री पुल का पाथवे क्षतिग्रस्त, साढ़े तीन घंटे रोका गया आवागमन
विज्ञापन
मिर्जापुर/चील्ह। पूर्वांचल के जिलों को मिर्जापुर से जोड़ने वाले दुद्धी-लुंबिनी मार्ग पर स्थित शास्त्री पुल फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। सोमवार को मामला तूल पकड़ते देख पुल पर आवागमन रोक दिया गया। इसके चलते पुल के दोनों तरफ जाम लग गया। शनिवार को देर रात बालू लदा ओवरलोड ट्रक मिर्जापुर से औराई की तरफ जाते समय पाथवे पर चढ़ गया। इससे पाथवे क्षतिग्रस्त हो गया। सोमवार को एसडीएम सदर क्षतिग्रस्त पुल की जांच करने पहुंचे।
पुल क्षतिग्रस्त होने का मामला तूल पकड़ने लगा तो अपहाह्न ढाई बजे आवागमन पूरी तरह से रोक लगा दिया गया। इससे पुल के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। समस्या गंभीर होते देख एक घंटे बाद बाइक सवार लोगों को आवागमन की छूट दी गई। इसके बाद शाम छह बजे के बाद कार और छोटे वाहनों के आवागमन की छूट दी गई। बड़े वाहनों पर कुछ दिन तक रोक लगी रहेगी। एक किमी लंबा शास्त्री पुल अपना समय पूरा कर चुका है। तीन सालों के दौरान पुल की मरम्मत के नाम पर कई करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद पुल की गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी है। छह माह पहले पुल में बेयरिंग आदि के काम कराए गए थे। इसके बाद पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इस बीच शनिवार को देर रात बालू लादकर औराई की ओर जा रहा ट्रक पुल पर बने पाथवे पर चढ़ गया। इससे पाथवे लगभग डेढ़ मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक भी उसमें फंस गया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रक को खिंचवाकर बाहर निकलवाया। इस बीच रविवार को पुल पर वाहनों की आवाजाही जारी रही। सोमवार को एसडीएम सदर आशाराम वर्मा पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पुल क्षतिग्रस्त होने का मामला तूल पकड़ने लगा तो अपराह्न ढाई बजे सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया गया। पुल पर अचानक आवागमन बंद होने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। दूर-दराज से आने-जाने वाले लोग परेशान हो गए। थोड़ी देर बाद पैदल आवागमन शुरू हुआ। इसके एक घंटे बाद अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे दो पहिया वाहन सवार लोगों को आने-जाने की अनुमति दी गई। इस बीच कार और अन्य वाहन सवार परेशान रहे। शाम को नगर विधायक रत्नाकर मिश्र पहुंचे। उन्होंने सीओ सिटी मनोज गुप्ता के साथ क्षतिग्रस्त पाथवे का निरीक्षण किया। उन्होंने सेतु निगम और अन्य अधिकारियों से बात की। इसके बाद जिला प्रशासन ने शाम छह बजे कार और छोटे वाहनों के आवागमन की अनुमति प्रदान की।