{"_id":"6aac486bedf783c03e0f8306","slug":"sharp-edged-weapons-used-in-dispute-involving-children-14-injured-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-161401-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बच्चों के विवाद में चले धारदार हथियार, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बच्चों के विवाद में चले धारदार हथियार, 14 घायल
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में मंगलवार की देर शाम बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, बल्लम और गड़ासे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से 14 लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी कछवां में इलाज कराया गया। दो घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अख्तियारपुर गांव में मंगलवार की देर शाम बच्चों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो रही थी। विवाद में परिवार की महिलाएं भी शामिल हो गईं। इसके बाद महिलाओं ने भूत-प्रेत और टोना-टोटका को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। फिर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे पुरुष भिड़ गए।
मारपीट के दौरान लाठी-डंडे के साथ बल्लम और गड़ासे भी चले। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
घटना में एक पक्ष से राजनारायण (45), रानी (40), सुनीता (38), दयाराम (38) और अनीता (30) घायल हुई हैं। दूसरे पक्ष से संतलाल (50), विजय (40), पवन (30), रविकांत (33), नंदलाल (45), सामू (40), सोनालू (16), प्रीति (12) और आशा (45) घायल हो गए। देर रात दोनों पक्षों के लोग तहरीर लेकर कछवां थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों का सीएचसी कछवां उपचार कराया। दयाराम और रानी को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कछवां थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।