फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven temporary police posts will be built in Vindhyachal

Mirzapur News: विंध्याचल में बनेंगी सात अस्थायी पुलिस चाैकियां

Wed, 18 Dec 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Seven temporary police posts will be built in Vindhyachal
मिर्जापुर। प्रयागराज कुंभ मेला को देखते हुए कुंभ मेला सेल का गठन कर दिया गया है। विंध्याचल में सात व प्रयागराज जाने वाले मार्गों पर 10 अस्थायी पुलिस चौकी बनाई जाएगी। कुल 17 अस्थायी पुलिस चौकी बनेगी। इसके अलाव हाईवे पर पार्किंग, कुंभ मेले के लिए अस्थायी नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि जनपद से प्रयागराज जाने वाले मुख्य मार्गों पर कुल 14 होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। मेला प्रभारी प्रयागराज से प्राप्त निर्देश पर स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले स्नानार्थियों को कुछ समय के लिए इन स्थानों पर रोका जा सकेगा। होल्डिंग एरिया स्कूलों के पास बना है, जहां यात्री रुक सकेंगे। विंध्याचल क्षेत्र में नवरात्र मेले के तर्ज पर तैयारियां कराई जा रही हैं। होल्डिंग एरिया के निकट ही सीएचसी, पीएचसी व प्राइवेट अस्पताल को चिह्नित कर एंबुलेंस सेवा की सूची, चालक के मोबाइल नंबर, डाक्टरों की सूची जनपद नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध कराई जा रही है। सुगम और सुरक्षित यातायात के उद्देश्य से ब्लैक स्पाॅट व हाॅट स्पाॅट को चिह्नित कर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन




यातायात बेहतर बनाने के लिए मिले उपकरण
मिर्जापुर। कुंभ मेला प्रयागराज की ओर से एक इंटरसेप्टर चार पहिया वाहन व चार इंटरसेप्टर दो पहिया वाहन उपलब्ध कराया गया है। इन वाहनों का उपयोग महाकुंभ की ओर जाने वाले मार्गों पर आवश्यकतानुसार किया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुगम रहे। इसके अलावा ट्रैफिक कोन, डेलीनेटर, आयरन बैरियर को भी आवश्यकतानुसार महाकुंभ की ओर जाने वाले मार्गों पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ट्रैक्टर और पिकअप से नहीं होगा आवागमन
मिर्जापुर। यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि असुरक्षित वाहनों जैसे ट्रैक्टर व पिकअप आदि से श्रद्धालुओं के आवागमन को रोकने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी व थाना के माध्यम से ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया माध्यम से सुरक्षित यात्रा के संबंध में प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। अस्थायी प्राइवेट बस स्टैंड चिह्नित कर लिए गए हैं। एआरटीओ और एआरएम के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। साथ ही प्राइवेट बस स्टैंड पर आवश्यक सुख-सुविधाओं के साथ सुगम व्यवस्था की योजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed