{"_id":"5ec011928ebc3e907517140d","slug":"seven-positives-including-four-members-of-infected-woman-s-family-mirzapur-news-vns5252391194","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित महिला के परिवार के चार सदस्य समेत सात पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित महिला के परिवार के चार सदस्य समेत सात पाजिटिव
विज्ञापन
आदर्श नगर पंचायत कछवां के स्वास्थ्य विभाग में थर्मल स्कैनिंग कराने के लिए एकत्रित भीड़ द्वारा ल?
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। छह दिन की राहत के बाद जिले में शनिवार को कोरोना मीटर में एक साथ सात संक्रमितों की बढ़ोतरी से हड़कंच मच गया है। इसमें कछवां के पीर खां वार्ड निवासी संक्रमित महिला के परिवार के चार सदस्य और तीन चील्ह थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव निवासी एक ही परिवार के दो सगे भाई और एक चचेरा भाई है। ये तीनों महेवा निवासी संक्रमित के साथ आठ मई को मुंबई से लौटे थे। सभी संक्रमितों को विंध्याचल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। सात संक्रमितों के बढ़ने के साथ जिले में कोरोना पाजिटिव की संख्या 11 हो गई। इसके अलावा सोनभद्र और भदोही के एक-एक संक्रमित भर्ती है। शनिवार को 19 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें सात पाजिटिव और 12 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
चार मई को परिवार के साथ मुंबई से लौटी कछवां के पीर खां वार्ड निवासी महिला की रिपोर्ट सात मई को कोरोना पाजिटिव आई। इसके बाद कछवां बाजार को हाट स्पॉट बनाकर उसके परिवार के 16 सदस्यों को क्वारन्टीन किया गया था। परिवार के मुंबई से लौटने वाले छह का सैंपल भेजा गया था। मई को संक्रमित महिला की दो बेटियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली थी, पर 10 मई को महिला के देवर और पुत्र की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसी दिन महेवा निवासी मुम्बई से लौटे युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके बाद भेजे गए सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आ रही थी। शुक्रवार को कोई रिपोर्ट नहीं आई। शनिवार को रिपोर्ट आई तो एक साथ सात लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने से हड़कंप मच गया। इसमें चार संक्रमित महिला के परिवार के है, और तीन चील्ह थाना क्षेत्र के सागरपुर निवासी है। इसमें दो भाई और एक उनका भतीजा है। ये तीनों महेवा निवासी संक्रमित युवक के साथ मुम्बई से लौटे थे। सभी संक्रमितों को विंध्याचल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। कछवां का पीर खां वार्ड और उसके आस-पास का एरिया पहले से हॉट स्पॉट है। चील्ह के सागरपुर गांव को हॉट स्पॉट बना गया। सिटी ब्लाक का महेवा गांव भी हाट स्पाट है।
45 दिन में सात संक्रमित का एक दिन में टूटा रिकार्ड
मिर्जापुर। लाकडाउन लागू हुए 53 दिनों में अब तक जिले में कोरोना के 14 मरीज पाए गए है। इसमें सात मरीज शनिवार को ही संक्रमित मिले। तीन मरीज ठीक होकर जा चुके हैं। लाकडाउन लागू हुए भले ही 53 दिन हुए हैं, पर जिले में पहला कोरोना का मरीज लाकडाउन लागू होने के 11 दिन बाद चार अप्रैल को मिले। इसमें दो संक्रमित जमालपुर और अहरौरा के जमाती थे। इसके बाद 16 अप्रैल को तीसरा जमाती संक्रमित आया। जो उस समय विंध्याचल के क्वारंटीन में था। इसके बाद 21 दिन तक कोई मरीज नहीं आया था। जिला ग्रीन जोन में जाने की तैयारी में था तभी 21वें दिन सात मई को मुंबई से लौटी कछवां निवासी महिला कोरोना संक्रमित मिली। दो दिन की राहत के बाद तीन और संक्रमित मिले। अब तक तो जिले के कोरोना मीटर में संक्रमित की संख्या सात थी, पर शनिवार को एक ही दिन सात मरीज मिल गए।
विज्ञापन
कछवां में चलाया सघन चेकिंग अभियान
कछवां। आदर्श नगर पंचायत कछवा में कोरोना संक्रिमित चार नए मरीज मिलने के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पहले से ही कछवा में तीन पाजिटिव मरीज थे। अब कुल सात मरीज हो गए। कछवां क्षेत्र के ही पसियाही गांव में मुम्बई से आए छह संदिग्धों को मिर्जापुर में ले जाकर क्वारंटीन किया गया । इन सभी के साथ इनके रिश्तेदारों को कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद इनके सम्पर्क में आए इन छह लोगों को भी क्वारंटीन के किया गया। पुलिस ने कछवां चुनार मार्ग स्थित कछवां व जमुआ चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में कछवां चौकी इंचार्ज संजय राय, एसआई राकेश सिंह, एसएसआई ओपी पाल , एसआई श्रीराम यादव, राकेश सिंह ने हर आने जाने वालों से कड़ाई से पुछ ताछ किया।
चार नए मरीज आने पर तीन और स्थान सील
कछवां। आदर्श नगर पंचायत कछवां के पीर खाँ वार्ड में पहले से तीन कोरोना संक्रकित मरीज मिले थे। उसी परिवार के चार अन्य लोग की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। नगर पंचायत को पहले सात जगहों से सील किया गया था। जिसमें बरौनी चौराहा ,जमुआ कछवा चौराहा ,इलाहाबाद बैंक के पास , प्राथमिक विद्यालय कछवां प्रथम के पास, इसके बाद राजकीय कन्या विद्यालय की गली व कछवां डीह में दो जगह सील कियस गया था। अब तीन जगह और स्थानों को सील किया गया। इसमें उत्तर की गली को दोनों तरफ, तराना की गली को दोनों तरफ से सील किया गया। उसी प्रकार कछवां डीह जाने वाले रास्ते को भी पूरी तरह से सील कर दिया गया। चार कोरोना पाजटीव मरीज मिलने से पूरे नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्रों में भी दहशत का माहौल लोगों में व्याप्त हो गया है।
परिवार के 26 लोगों को किया होम क्वारंटीन
चील्ह। क्षेत्र के सागरपुर गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को सागरपुर गांव में पहुंची। टीम ने संक्रमितों के परिवार के 26 लोगों को होम क्वारंटीन कराया। परिवार वालों को आवश्यक सावधानी बरतने मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, हाथ की साफ-सफाई करते रहने की सलाह दिया। पूरे गांव को सैनिटाइज किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम से पहुंचे पीएचसी प्रभारी डा. धीरज जायसवाल, डा जेके जायसवाल, दीपचंद सिंह ने लोगों को क्वारंटीन रहने के बारे में विस्तार से बताया। गांव में डब्ल्यूएचओ की टीम भी निरीक्षण करने के लिए पहुंची। कोराना संक्रमित हुए तीनों युवक मुम्बई में आटो चलाते थे।
गांव को बनया गया हाट स्पाट
चील्ह। क्षेत्र के सागरपुर गांव में तीन कोरोना संक्रमित होने पर क्षेत्राधिकारी सदर व चील्ह थानाध्यक्ष गांव में पहुंचे। गांव में बैरिकेडिंग कर उसे हाट स्पाट जोन बनाया गया। लोगों को लाक डाउन के नियमों का पालन करने की हिदायत दी। गांव के 400 मीटर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश दिया गया।
1356 का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
पड़री। क्षेत्र के कपसौर स्थित शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में बनाये गए कोरोना जांच सेंटर में शनिवार को 1356 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। लॉक डाउन के चलते गैर प्रान्तों व जनपदों से आने वाला का सिलसिला जारी है। सेंटर में 10 डाक्टरों की टीम तीन शिप्ट में 1356 महिला व पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी पड़री वीके पंकज ने बताया कि सरकार के साधनों द्वारा जितने भी लोग आ रहे है। उनका स्वास्थ्य परीक्षण महाविद्यालय पर कराया जा रहा है। उपजिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि गैर प्रान्तों से आने वाले लोगो की व्यवस्था के लिए 60 राजस्व कर्मी को तीन शिफ़्ट में भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसमे एक एक शिफ़्ट में पांच लेखपाल, पांच अमीन व 10 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को लागया गया ।
रेड जोन की ओर बढ़ता मिर्जापुर
मिर्जापुर। पिछले दिनों चार सात मई तक मिर्जापुर जिला ग्रीन जोन की ओर कदम बढ़ा रहा था, पर एक मरीज मिलने से ग्रीन जोन में जाने की उम्मीद खत्म हो गई। अब उस महिला के परिवार में उसे लेकर सात लोग संक्रमित हो चुके है। शनिवार को एक ही दिन सात लोगों के संक्रमित होने से इस समय 11 मरीज हो गए है। ऐसे में जिला रेड जोन की ओर बढ़ रहा है। ऐसे ही कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़ती रही तो जिला जल्द रेड जोन में चला जाएगा।
19 का भेजा गया सैंपल
मिर्जापुर। जिले से शनिवार को 19 लोगों का सैंपल भेजा गया। इसमें गैर प्रांत से आने वाले संदिग्ध है। जिन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। अब तक 703 सैंपल भेजा गया है और 542 की रिपोर्ट आई है।
.........................
ये है कोरोना मीटर रिपोर्ट
......................
आईसोलेशन में 15 पाजिटिव - कछवां निवासी महिला और उसके परिवार के छह अन्य सदस्य, महेवा निवासी युवक, चील्ह के सागरपुर के तीन लोग, सोनभद्र से आया युवक, भदोही से आए तीन संक्रमित।
क्वारंटीन किए गए-72 - ( लोहंदी शेल्टर होम में -49 ), ( विंध्याचल क्वारंटी सेंटर में -पांच), ( आश्रम पद्धति विद्यालय-18)