{"_id":"60291d228ebc3ee905464ac1","slug":"seven-people-from-the-same-family-became-ill-after-eating-golgappa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में गोलगप्पे खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार, घंटेभर में ही बिगड़ी तबीयत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में गोलगप्पे खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार, घंटेभर में ही बिगड़ी तबीयत
Sun, 14 Feb 2021 06:22 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 14 Feb 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के छोटी बसही मोहल्ला निवासी एक ही परिवार के सात लोग पुतलीघर के पास गोलगप्पे खाने से बीमार हो गए। घर पर एक के बाद एक की हालत बिगड़ने पर सभी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार आया है।
विज्ञापन
क्षेत्र निवासी प्रभु चंद्र मौर्या के परिवार के लोग रविवार की सुबह 11 बजे पुलतलीघर के पास ठेले की दुकान पर गोलगप्पे खाए थे। घर आए तो घंटे भर बार तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को उल्टी होने लगी। इसमें कंचन, अनीता,पार्वती,सोनम,प्रमोद,दिव्यांग मौर्या और दर्पण को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल में उपचार के बाद सभी को भर्ती करा दिया गया। उपचार के बाद शाम को सभी की हालत में सुधार आया। सभी लोगों ने बताया कि सुबह 11 बजे ठेले पर लगे दुकान से गोलगप्पे खाए थे। उसके बाद तबीयत बिगड़ने लगी। इमरजेंसी में तैनात डाक्टर एनके त्रिपाठी ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के हुई है। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार आ गया है।
विज्ञापन