फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven people from the same family became ill after eating Golgappa

मिर्जापुर में गोलगप्पे खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार, घंटेभर में ही बिगड़ी तबीयत 

Sun, 14 Feb 2021 06:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 14 Feb 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Seven people from the same family became ill after eating Golgappa
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के छोटी बसही मोहल्ला निवासी एक ही परिवार के सात लोग पुतलीघर के पास गोलगप्पे खाने से बीमार हो गए। घर पर एक के बाद एक की हालत बिगड़ने पर सभी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार आया है।

विज्ञापन


क्षेत्र निवासी प्रभु चंद्र मौर्या के परिवार के लोग रविवार की सुबह 11 बजे पुलतलीघर के पास ठेले की दुकान पर गोलगप्पे खाए थे। घर आए तो घंटे भर बार तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को उल्टी होने लगी। इसमें कंचन, अनीता,पार्वती,सोनम,प्रमोद,दिव्यांग मौर्या और दर्पण को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


मंडलीय अस्पताल में उपचार के बाद सभी को भर्ती करा दिया गया। उपचार के बाद शाम को सभी की हालत में सुधार आया। सभी लोगों ने बताया कि सुबह 11 बजे ठेले पर लगे दुकान से गोलगप्पे खाए थे। उसके बाद तबीयत बिगड़ने लगी। इमरजेंसी में तैनात डाक्टर एनके त्रिपाठी ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के हुई है। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed