फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven objections came on the reservation of wards

Mirzapur News: वार्डों के आरक्षण पर आई सात आपत्तियां

Sun, 09 Apr 2023 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Seven objections came on the reservation of wards
मिर्जापुर। आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले के चार निकायों के कुल 100 वार्डों में से सात के आरक्षण को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। सभी सात आपत्तियां मिर्जापुर नगर पालिका परिषद के दो वार्डों के आरक्षण को लेक दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन

जिन वार्डों के आरक्षण को लेकर आपत्ति जताई गई है, उनमें अनगढ़ महावीर एवं उत्तरी सबरी वार्ड शामिल हैं। इसके अलावा 25-25 वार्डों वाले नगर पालिका परिषद चुनार एवं अहरौरा के किसी भी वार्ड के आरक्षण को लेकर एक भी आपत्ति नहीं आई है। कमोवेश यही स्थिति 12 वार्डों वाले नगर पंचायत कछवां की भी है। यहां भी कोई आपत्ति नहीं आई है।
विज्ञापन

अनगढ़ महावीर वार्ड नंबर 18 का आरक्षण चक्रानुक्रम के अनुसार ओबीसी में किया गया है, जबकि पांच आपत्तियों में इसे अनुसूचित जाति करने की मांग की गई है। इसी प्रकार पालिका के उत्तरी सबरी वार्ड नंबर 20 को अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग करते हुए दो आपत्तियां आई हैं। जिसे स्थानीय प्राधिकारी ने लखनऊ नगरीय निकाय मुख्यालय निस्तारण के लिए भेज दिया है। एलबीसी रामपति बिंद ने बताया कि आपत्तियों को मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed