फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   seven hundred inquarie nomination

सात सौ लोगों के नामांकन पत्र की हुई जांच

Fri, 16 Apr 2021 07:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
seven hundred inquarie nomination
मिर्जापुर। दो दिनों के नामांकन के बाद शुक्रवार से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई। पहले दिन सात सौ नामांकन पत्रों की जांच की गई। अभी शनिवार को भी नामांकन पत्रों की जांच होगी। परचे में अगर कोई कमी है तो उम्मीदवार को बुलाकर उसे दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अभी नामांकन पत्रों के निरस्त करने अथवा अवैध पाए जाने संबंधी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि वास्तविक स्थिति 18 अप्रैल को ही स्पष्ट होगी जब नाम वापस लेने की तिथि समाप्त होगी। हालांकि अवैध नामांकन पत्रों की घोषणा 17 अप्रैल को की जा सकती है। नामांकन पत्रों की जांच 16 व 17 अप्रैल को की जानी है। एडीएम हरिशंकर यादव ने बताया कि शुक्रवार को करीब सात सौ नामांकन पत्रों की जांच की गई। जो कमी है उसे दूर कराया जा रहा है। पूरी जांच के बाद ही अंतिम रूप से कुछ कहा जा सकता है। दो दिनों में कुल 1006 नामांकन हुए थे। इसमें पहले दिन 789 तथा दूसरे दिन 217 नामांकन किए गए। अब उनकी जांच हो रही है।
विज्ञापन

---
चुनाव चिह्न का आवंटन 18 को
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के बाद दो दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसके बाद 18 अप्रैल को उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। उसके बाद से प्रत्याशी प्रचार शुरू कर सकेंगे। हालांकि इस समय भी प्रत्याशी घर- घर घूमकर जनसंपर्क कर ही रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed