फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Service of three terminated in case of investigation from outside

Mirzapur News: बाहर से जांच कराने के मामले में तीन की सेवा समाप्त

Sat, 25 Mar 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Service of three terminated in case of investigation from outside
मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने ट्रामा सेंटर में उपचार कराने आए मरीज का उपचार से पहले रक्त की जांच बाहर से कराए जाने के मामले में तीन कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी। जबकि उन कर्मचारियों का कहना है कि उन लोगों ने बाहर से जांच नहीं कराया, उनके खिलाफ गलत कार्रवाई की गई। मंडलीय अस्पताल परिसर स्थित ट्रामा सेंटर में बृहस्पतिवार की शाम को एक घायल मरीज आया। जहां पर उसकी बाहर से खून की जांच कराई गई। मरीज के परिजनों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दी। मौके पर पहुंचे प्राचार्य डा. आरबी कमल ने जांच पड़ताल के बाद आउट सोर्सिंग के तीन कर्मचारियों स्टाफ नर्स रितू निषाद, रामवृक्ष और वार्ड ब्वाय राजकमल की सेवा समाप्त कर दी। साथ ही कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा। मामले में रितू निषाद और रामवृक्ष ने बताया कि उन लोगों ने मरीज का उपचार किया। जांच डाक्टर ने लिखा था। उन लोगों ने बाहर से जांच के लिए किसी को नहीं बुलाया गया। उनके खिलाफ गलत कार्रवाई की गई है। प्राचार्य डा. आरबी कमल ने बताया कि घायल मरीज के आने पर ट्रामा सेंटर में दो गुट ने अलग-अगल लोगों को जांच के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए। अस्पताल में सुविधा होने के बाद भी बाहर से जांच कराई गई। ऐसे में दोनों गुटों के तीन लोगों की सेवा समाप्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed