{"_id":"5e20b3668ebc3e7090294720","slug":"service-against-fraud-mirzapur-news-vns505494566","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा सेवानिवृत्त पर पापा अभी तक कैसे कर रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा सेवानिवृत्त पर पापा अभी तक कैसे कर रहे काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पिता से उम्र में पांच साल छोटे चाचा सेवानिवृत्त हो गए पर 70 साल की अवस्था होने के बावजूद पिता अभी भी सरकारी नौकरी कैसे कर रहे हैं? यह शिकायत बंदोबस्त अधिकारी मिर्जापुर के कार्यालय में चालक पद पर तैनात शेषमणि चौबे के पुत्र दिनेश कुमार ने जिलाधिकारी से कुछ दिन पहले की थी। इसके आधार पर जांच चल रही है। इसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो चालक पर कार्रवाई होनी तय है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय में भदोही जिले के औराई थाना अंतर्गत गौरा निवासी शेषमणी चौबे चालक पद पर तैनात हैं। कुछ दिन पूर्व पुत्र दिनेश ने चकबंदी आयुक्त को संबोधित पत्र जिलाधिकारी को देकर शिकायत की थी कि उसके पिता की उम्र 70 साल की है। उसने बताया कि चाचा राजमणि चौबे जो कि शेषमणी से पांच साल छोटे थे, सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बावजूद पिता अर्थात शेषमणी अभी भी सरकारी नौकरी में बने हुए हैं। उसने आरोप लगाया है कि शेषमणी फर्जी कागजात लगाकर मृतक आश्रित में नौकरी प्राप्त किए थे। उस समय उनकी उम्र 32 साल थी। पुत्र ने पिता के कागजात की जांच कराने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की मांग की। उसने पिता पर मां की हत्या कराकर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है। जिलाधिकारी ने इसके जांच के आदेश दिए हैं। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी संजय श्रीवास्तव इसकी जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में पिता की शिक्षा से जुड़े प्राथमिक विद्यालय से मंगाए गए साक्ष्यों में भिन्नता मिली है। इसके अलावा कई और कमियां भी सामने आई हैं। इस मामले में कार्रवाई हो सकती है।