फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Senior assistant of BSA office suspended after audio went viral

Mirzapur News: आडियो वायरल होने पर बीएसए कार्यालय का वरिष्ठ सहायक निलंबित

Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Senior assistant of BSA office suspended after audio went viral
मिर्जापुर। व्हाट्सएप पर वायरल एक आडियो पर कार्रवाई करते हुए बीएसए गौतम प्रसाद ने अपने कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अरुण कुमार उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर पूरे प्रकरण की जांच का निर्देश दिया है। निलंबन की अवधि में वरिष्ठ सहायक हलिया खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन

लालगंज के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन दिनेश कुमार सिंह ने व्हाट्सएप पर एक आडियो पोस्ट किया था। इसमें लालडिग्गी स्थित डाॅ. काशी प्रसाद जायसवाल विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक और दो सहायक अध्यापकों की अनियमित नियुक्ति के संंबंध में दो लोगों की बातचीत है। इसमें दो लोगों द्वारा अनियमित नियुक्ति के संंबंध में कार्रवाई न करने के संबंध में पैसे के लेनदेन की बात हो रही है। दिनेश कुमार सिंह का आरोप है कि यह बातचीत वरिष्ठ सहायक अरुण कुमार उपाध्याय व काशी प्रसाद जायसवाल विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज चौबे के पिता कन्हैया चौबे के बीच हो रही है। वायरल आडियो और शिकायत को देखते हुए बीएसए ने वरिष्ठ सहायक को प्रथम दृष्टया आरोपी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि इस मामले में वरिष्ठ सहायक को अलग से आरोप पत्र जारी किया जाएगा। पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जांच कमेटी में खंड शिक्षा अधिकारी मड़िहान रविंद्र शुक्ल, खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज संजय कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी नरायनपुर सुनील कुमार शामिल हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed