फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seeing the principal walking barefoot on the road in the hot sun, his heart was sweating

Mirzapur News: तेज धूप में सड़क पर नंगे पांव चलते देख प्रधानाचार्य का दिल पसीजा

Sun, 14 May 2023 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Seeing the principal walking barefoot on the road in the hot sun, his heart was sweating
लालगंज। स्थानीय बाजार में प्रचंड धूप में 11 बच्चे बिना जूता-चप्पल के सड़क पर पैदल जाते देख कॉलेज के प्रधानाचार्य का दिल पसीज गया। वे बच्चों को बाजार में स्थित एक दुकान पर ले गए और सभी के लिए अपने पैसे से जूतों की खरीदारी की। इसकी चर्चा दुकानदार व राहगीर करते दिखे।
विज्ञापन

लालगंज बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मजीत सिंह काॅलेज की छुट्टी के बाद दोपहर में अपने आवास मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान लालगंज बाजार में चार से सात वर्ष तक के 11 बच्चे उन्हें सड़क पर नंगे पांव जाते दिखे। उनकी नजर एक छोटे बच्चे पर पड़ी जो सड़क पर अपनी एड़ी के सहारे चल रहा था। यह देख उनका दिल पसीज गया। उन्होंने अपना वाहन बच्चों के पास रोकवा दिया। गाड़ी से उतरकर प्रधानाचार्य ने दुलार से बच्चों को अपने पास बुलाया। कहा कि चलिए आप सबको दुकान से चप्पल खरीद कर देते हैं। पास स्थित दुकानदार प्रधानाचार्य के इस व्यवहार को देखकर चकित थे। इस बाबत पूछे जाने पर प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चे पैदल थे और उनके पैर में जूते तक नहीं थे। इस पर उन्हें अपना बचपन याद आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed