फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seeds, pesticides shops closed

बीज, कीटनाशक की दूकानें बंद

Wed, 10 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 10 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Seeds, pesticides shops closed
बीज और कीटनाशक की दूकानें बंद कर व्यापारियो ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने दूकानों पर कीटनाशक स्टाक और उनकी बिक्री के लिए अनुमति लेने के लिए शैक्षिक अनिवार्यता का जोरदार विरोध किया।
विज्ञापन


व्यापारियो ने प्रदर्शन के बाद कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ कुशवाहा के नेतृत्व में व्यापारियों ने कुशवाहा नगर से  जुलूस निकाला जो नगर के महुवरिया, तहसील चौराहा, सिविल लाइन, रमईपट्टी होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा। जहां व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ कुशवाहा ने कहा कि कृषि रसायन का व्यवसाय करने के लिए अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के लिए योग्यता निर्धारित कर दी गई है, जबकि यह व्यवसाय बेरोजगारी के इस दौर में गांवों के अनेक छोटे-छोटे कृषक परिवारों द्वारा अपनी आजीविका के लिए किया जाता है, जो कम पढ़े-लिखे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
कुशवाहा ने कहा कि कृषि रसायन का मानव जीवन से परोक्ष रूप से कोई संबंध नहीं है, लिहाजा नियम को जीवन रक्षक दवाओं की श्रेणी से अलग रखा जाए।

समिति के अध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा ने मांग किया कि सरकार नियम को समाप्त कर व्यापारियों व गरीब किसानों के साथ उचित न्याय करे। समिति के उपाध्यक्ष दीपक कुमार कुशवाहा ने कहा कि सरकार की इस प्रकिया से देश के लाखों किसान परिवार भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे।


महामंत्री अमित बरनवाल ने कहा कि नया नियम लागू करने से सिर्फ भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा मिलेगा वहीं मंत्री हरिहर नाथ कुशवाहा ने मांग किया कि उदारीकरण के इस दौर में स्टॉक रजिस्टर की अनिवार्यता भी समाप्त होनी चाहिए।


कलेक्ट्रेट पर किए जाने वाले धरना प्रदर्शन के दौरान जिले के समस्त बीज एवं कीटनाशक व्यापारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed