{"_id":"6526f3739dbc284443000cf4","slug":"security-arrangements-will-be-made-in-the-fair-area-by-dividing-it-into-10-zones-and-21-sectors-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-6939-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 10 जोन और 21 सेक्टरों में बांटकर होगी मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 10 जोन और 21 सेक्टरों में बांटकर होगी मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
मिर्जापुर। नवरात्र मेला क्षेत्र को 10 जोन और 21 सेक्टरों में बांट कर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में दो एएसपी समेत करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र में दो एएसपी, 14 क्षेत्राधिकारी, 42 निरीक्षक, 260 उप निरीक्षक, 18 महिला उप निरीक्षक, 1490 आरक्षी व मुख्य आरक्षी, 268 महिला आरक्षी, 18 यातायात उप निरीक्षक, 72 यातायात आरक्षी व मुख्य आरक्षी, दो कंपनी पीएसी, तीन क्रेन, ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से वर्ष 2018 में नवरात्र मेले को राज्यस्तरीय मेला घोषित किया गया है।
मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही अन्य जनपदों व प्रांतों श्रद्धालु आते हैं। शारदीय नवरात्र मेला 14 अक्तूबर की रात से शुरू हो रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए संपूर्ण मेला क्षेत्र को 10 जोन व 21 सेक्टरों में विभक्त कर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन में बांटा गया है। प्रत्येक सुपर जोन के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी होंगे। पूरे मेला क्षेत्र को 10 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी रहेंगे। इसके साथ ही 21 सेक्टरों के प्रभारी निरीक्षक स्तर के अधिकारी रहेंगे। मेला क्षेत्र में मंदिर परिसर, सभी चौराहों, गलियों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरों द्वारा लगाकर सतर्क दृष्टि रखते हुए गतिविधियों की निगरानी की जायेगी।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि नवरात्र मेला के दौरान नटवां-गैपुरा मार्ग पर बड़े वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे। आवश्यक सेवाओं के वाहन, स्कूल बस व एंबुलेंस सेवा जारी रहेगी। जब तक मेला चलेगा, बड़े वाहन मेला क्षेत्र में नहीं जाएंगे। यातायात प्रबंधन के लिए पार्किंग स्थलों के व्यवस्थापन, पर्याप्त बैरियर लगाकर रूट डायवर्जन किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। गंगा में दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए पीएसी की फ्लड कंपनी लगाई गई है। पीएसी फ्लड स्टीमर के साथ गंगा नदी में घाट किनारे रहेगी। इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम भी गंगा किनारे रहेगी।