फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Security arrangements have been tightened at important places including Vindhya Corridor and Chunar Fort

Mirzapur News: विंध्य कॉरिडोर और चुनार दुर्ग समेत प्रमुख स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई

Sat, 10 May 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements have been tightened at important places including Vindhya Corridor and Chunar Fort
मिर्जापुर। भारत-पाकिस्तान युद्ध के मद्देनजर मां विंध्यवासिनी मंदिर और चुनार दुर्ग समेत अन्य प्रमुख स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सतर्कता बरतने के साथ सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा खुफिया एजेंसियों से समन्वय बनाकर जरूरी सूचनाएं साझा की जा रही हैं।
विज्ञापन

भारत के आपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद पाकिस्तान ने हमला तेज कर दिया है। युद्ध और तनाव के माहौल में लोगों को सतर्क करने के साथ प्रमुख स्थलों की सुरक्षा बड़ा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में विंध्य कॉरिडोर, चुनार दुर्ग, रेलवे स्टेशन, पावर हाउस, मेडिकल काॅलेज, कारखानाें और बांधों की सुरक्षा व निगरानी बढ़ा दी गई है। मां विंध्यवासिनी मंदिर में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने के साथ क्यूआरटी तैनात की गई है। इसके अलावा खुफिया विभाग की टीम भी नजर रख रही है और जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रही है। थानाें में बैठक कर दी जा रही जानकारी ः जिले के सभी थानों में बैठक कर नागरिक और जिम्मेदार लोगों को सतर्कता संबंधी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर अमर बहादुर ने कछवां थाने में बैठक कर क्षेत्र के लोगों को ब्लैक आउट के बारे में बताया। वहीं, सोशल मीडिया पर लोगों को अपुष्ट खबरें न चलाने की हिदायत दी।

वहीं, शहर कोतवाली में हुई बैठक में कोतवाल नीरज पाठक ने भी लोगों ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट न डालें, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो। सेना आदि का कोई मूवमेंट हो तो, उसकी फोटो व वीडियो पोस्ट न करें। मड़िहान थाने में भी बैठक हुई, जिसमें लोगों को सुरक्षा के प्रति सतर्क किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed