फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Secretary and former DGP inspected Vindhya Corridor

सचिव व पूर्व डीजीपी ने किया विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण

Wed, 31 Aug 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Secretary and former DGP inspected Vindhya Corridor
उत्तर प्रदेश शासन में सचिव मणिशंकर मिश्र व पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने मंगलवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के बाद अधिकारियों ने निर्माणाधीन विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने गणेश द्वार से होते हुए गर्भ गृह पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर की छत से मां गंगा को प्रणाम किया। दर्शन-पूजन के बाद अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कॉरिडोर परिसर में निरीक्षण कर निर्माण कार्य में हुई प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर एवं परिक्रमा पथ, पक्का घाट सहित कई अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वे मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने आए हैं। विंध्य कॉरिडोर के संबंध में उनका कहना था कि अच्छा कार्य हो रहा है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को कैसे नियंत्रित किया जाए, उसको ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। उनका कहना था कि बांके बिहारी मंदिर में हुई घटना से सबक लेना चाहिए। इस दौरान मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, सीओ सिटी प्रभात राय, थाना प्रभारी विनीत राय, धाम सुरक्षा प्रभारी सीपी पांडेय, धाम चौकी प्रभारी दया शंकर ओझा सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed